फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

August 2022: रोमांच और कॉमेडी से भरपूर होगा अगस्त का महीना, लायंस गेट प्ले पर रिलीज होंगी ये फिल्में- सीरीज

Mon, 01 Aug 2022 04:06 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले इन कंटेंट से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा। साथ ही रोमांच, रोमांस, कॉमेडी और बहुत कुछ नया भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
August 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार नए-नए कंटेंट पेश किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लायंस गेट प्ले ने अपने दर्शकों के लिए अगस्त में नए कंटेंट की लिस्ट जारी की है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले इन कंटेंट से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा। साथ ही रोमांच, रोमांस, कॉमेडी और बहुत कुछ नया भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं अगस्त महीने में लायंस गेट प्ले पर रिलीज होने वाले इन कंटेंट के बारे में-

विज्ञापन

वेंडेटा 

ब्रूस विलिस और माइक टायसन स्टारर यह सीरीज विलियम के नाम के व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी की हत्या के बाद बदला लेने के लिए कानून अपने हाथों में ले लेता है। यह सीरीज 5 अगस्त को रिलीज होगी।

द अनबीयरेबल वेट ऑफ मैसेज टैलेंट

अवॉर्ड विनिंग एक्टर निकोलस केज के जीवन पर आधारित यह कॉमेडी एक्शन फिल्म दर्शकों के लिए एक बेहतरीन एंटरटेनर साबित होगी। यह फिल्म 12 अगस्त से लायंस गेट प्ले पर स्ट्रीम की जा सकती है।

विक्टोरियाज सीक्रेटः एंजेल्स एंड डेमोंस 

पीटर बर्ग और मैट टायरनौर की यह नई डॉक्यूमेंट्री दुनिया के सबसे महत्वकांक्षी फैशन शो में से एक के कई राज खोलेगी। यह डॉक्यूमेंट्री 29 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्क्रीन की जाएगी।

बिकमिंग एलिजाबेथ

यह सीरीज एलिजाबेथ के पिता राजा हेनरी VIII की मृत्यु के बाद उनके एकमात्र वैध पुत्र 9 वर्षीय एडवर्ड VI को सिंहासन के उत्तराधिकारी बनाने के फैसले पर आधारित है। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 26 अगस्त को रिलीज की जाएगी।

फ्लैश एंड बोन

यह सीरीज अमेरिकी बैलट कंपनी के निदेशक पॉल ग्रेसन की कहानी बताती है, जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कलात्मक संस्थानों में रैंक के लिए दृढ़ है। यह वेब सीरीज 5 अगस्त को रिलीज की जाएगी।

द स्विच

जेनिफर एनिस्टन और पैट्रिक बैटमैन स्टार यह सीरीज कैसी नामक एक महिला की कहानी है, जो मां बनने के लिए एक स्पर्म डोनर का इस्तेमाल करती है। इस दौरान उसके जीवन में कई उतार-चढ़ाव और खुलासे होते हैं।  कैसी के जीवन के इसी उतार-चढ़ाव को आप 19 अगस्त से लायंस गेट प्ले पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

विमेन इन गोल्ड

यह सीरीज एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वियाना से भागने के 60 साल बाद नाजियों द्वारा जब्त की गई अपनी पारंपरिक संपत्ति को फिर से हासिल करने की कोशिश करती है। यह सीरीज 26 अगस्त से लायंस गेट प्ले पर मौजूद रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें