फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम वांगचुक के समर्थन में एक दिन का अनशन करेंगे अतुल कुलकर्णी, सरकार से की बातचीत करने की अपील

Wed, 15 Jul 2026 11:36 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Atul Kulkarni Supports Sonam Wangchuk: अभिनेता अतुल कुलकर्णी भी अब सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे हैं। जानिए एक दिन के अनशन का एलान करते हुए उन्होंने सरकार से क्या अपील की…
विज्ञापन
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे अतुल कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पिछले 18 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। नीट पेपर लीक के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और सरकार से अपनी कुछ मांगों को लेकर सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल कर रहे हैं। सरकार पर तो उनकी भूख हड़ताल का अभी तक कोई असर नहीं पड़ रहा है, लेकिन बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स सोनम के समर्थन में आ रहे हैं। वहीं कई सितारों ने सोनम से अपना अनशन खत्म करने की भी अपील की है। अब इसी क्रम में अभिनेता अतुल कुलकर्णी भी सोनम के समर्थन में उतरे हैं। उन्होंने सोनम वांगचुक के समर्थन में एक दिन का अनशन करने का फैसला किया है।

घर से ही एक दिन का अनशन करेंगे अतुल

विज्ञापन

अतुल कुलकर्णी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने सोनम वांगचुक के अनशन, उनकी मांगें और सरकार की अनदेखी को लेकर अपनी बात रखी। इसके साथ ही अतुल कुलकर्णी ने कल यानी गुरुवार 16 जुलाई को एक दिन का अनशन करने की भी बात कही।

अपने वीडियो में अतुल कुलकर्णी ने कहा, ‘मैं अतुल कुलकर्णी कल 16 जुलाई को अपने घर से ही एक दिन का अनशन कर रहा हूं। इन अनशन के दो कारण हैं। पहला ये कि सोनम और उनके साथी जिस दर्द से गुजर रहे हैं, मैं उस दर्द से जुड़ना चाहता हूं। दूसरा कारण ये कि हमारी सरकार से मैं ये दर्खास्त करना चाहता हूं कि वो अपनी संवेदनशीलता को प्रकट करें।’

शायद कुछ गलतफहमिया हैं, जिन्हें दूर करें

विज्ञापन

अपनी बात को जारी रखते हुए अतुल कुलकर्णी आगे कहते हैं, ‘सोनम और उनके साथियों को लगता है कि कुछ बहुत ही दर्दनाक कारण हैं, जिनकी वजह से उनकी कुछ मांगे हैं। लेकिन हमारी सरकार को ये लगता है कि वो कारण सही नहीं हैं और उनकी मांगें भी बिल्कुल सही नहीं हैं।

मैं ये बिल्कुल भी मानने के लिए तैयार नहीं हूं कि हमारी सरकार असंवेदनशील है। क्योंकि कई बार हमने हमारी सरकार को भावुक होते हुए देखा है और जनता के दर्द से जुड़ते हुए देखा है। इस बार इस मामले में शायद कुछ गलतफहमियां हैं, जिसकी वजह से ये संवेदनशीलता प्रकट नहीं हो रही है।

एक संवाद नहीं हो रहा है। मेरा सरकार से ये आग्रह है कि ये संवाद वो तुरंत शुरू कर दें। अगर आपको ये कारण सही लगते हैं और अगर सोनम और उनके साथी जिस दर्द से गुजर रहे हैं, उस दर्द से आप जुड़ाव महसूस करते हैं, तो इस वीडियो को आप शेयर करें। साथ ही कल एक दिन के अनशन की कोशिश करें। क्योंकि दर्द का दर्द से रिश्ता होना बहुत जरूरी है।’
 


 

विज्ञापन

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
ये सेलेब्स भी समर्थन में उतरे
अतुल कुलकर्णी से पहले भी कई सेलेब्स सोनम वांगचुक के समर्थन में उतर चुके हैं। इनमें नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी से लेकर जीनत अमान, अभय देओल, स्वरा भास्कर और ओमी वैद्य जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें