यूजर्स को पसंद आया गायक का अंदाज
एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में वह पल कैद है, जब फैंस बगल की कार से गा रहे हैं और असलम उनका साथ देते हैं।
इस क्लिप को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया है, जहां कई यूजर्स ने असलम के इस व्यवहार की तारीफ की है और उन्हें विनम्र और जमीन से जुड़ा हुआ बताया है।
यूजर ने किए कमेंट
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'सोचिए, उस जिंदगी को सच में जीना जिसका मैंने हमेशा सपना देखा है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमारी बारी होती तो चाहत फतेह अली खान या ढिंचक पूजा जैसा कोई निकल आता।'
आतिफ असलम के गाने
आतिफ असलम ने बॉलीवुड के लिए कई बेहतरीन गाने गाए हैं। इनमें 'आदत', 'वो लम्हे' और 'तेरे बिन' जैसे यादगार गाने शामिल हैं। उन्होंने 'पहली नजर में', 'तू जाने ना' और 'दिल दियां गल्लां' जैसे जबरदस्त हिट गानों के साथ हिंदी सिनेमा के म्यूजिक में अपनी मजबूत जगह बनाई थी।
पाकिस्तानी कलाकारों पर क्यों लगी पाबंदी?
- आपको बता दें कि उरी आतंकी हमले के बाद 2016 में भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदियां और कड़ी कर दी गई थीं।
- दोनों देशों के बीच तनाव के बाद, सितंबर 2016 में 'इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन' ने औपचारिक रूप से यह कड़ा कदम उठाया।
- एसोसिएशन के मुताबिक जब तक दोनों देशों के संबंध सामान्य नहीं हो जाते, तब तक पाकिस्तानी कलाकारों को काम पर नहीं रखा जाएगा।
- 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद इस रोक को और कड़ा कर दिया गया।
- तब 'ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन' ने भारतीय मनोरंजन जगत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया।