फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KL Rahul Birthday: आथिया शेट्टी ने बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग शेयर की रोमांटिक फोटोज, क्रिकेटर ने दिया ऐसा रिएक्शन

Mon, 18 Apr 2022 05:28 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आथिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग तस्वीरें, वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने केएल राहुल को उनके जन्मदिन पर तस्वीरें शेयर कर प्यार भरे अंदाज में विश किया है।
विज्ञापन
आथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस आथिया शेट्टी अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वह लंबे समय से क्रिकेटर केएल राहुल संग रिलेशनशिप में हैं। आथिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग तस्वीरें, वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने केएल राहुल को उनके जन्मदिन पर तस्वीरें शेयर कर प्यार भरें अंदाज में विश किया है। तो वहीं केएल राहुल ने भी उनकी पोस्ट पर प्यारा सा रिप्लाई दिया है।

विज्ञापन


शेयर की रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें
केएल राहुल आज अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, ऐसे में गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी ने इस दिन को और भी ज्यादा खास बना दिया है। दरअसल एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से राहुल संग रोमांटकि अंदाज में तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इन तस्वीरों में वह केएल राहुल संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखाई दे रही हैं।

केएल राहुल ने दिया प्यार भरा रिप्लाई
आथिया शेट्टी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'तुम्हारे साथ कहीं भी...हैप्पी बर्थडे'। इसी के साथ उन्होंने प्यार भरा इमोजी भी पोस्ट किया है। फैंस उनकी इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं तो वहीं केएल राहुल ने भी प्यार भरा रिप्लाई देते हुए लिखा, 'लव यू'। फैंस को आथिया और केएल राहुल की ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं और कमेंट की तो जैसे बौछार हो रही है।
विज्ञापन

 



 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें