फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athiya Shetty-Kl Rahul: सामने आ गई अथिया-राहुल की शादी की तारीख, ये होगा वेडिंग वेन्यू!

Fri, 06 Jan 2023 02:31 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

खबर आ रही है कि दोनों की शादी इस महीने के बाद हो सकती  है। हालांकि दोनों की शादी की तारीख का एलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आथिया शेट्टी और केएल राहुल काफी समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। अक्सर दोनों की शादी की खबरों के कयास लगाए जा रहे हैं। अक्सर दोनों की शादी से जुड़ा कोई न कोई अपडेट सामने आता रहता है। वहीं अब खबर आ रही है कि दोनों की शादी इस महीने के बाद हो सकती  है। हालांकि दोनों की शादी की तारीख का एलान नहीं किया गया है।

विज्ञापन

केएल राहुल और अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी की रस्में सुनील शेट्टी के आलीशान बंगले में अदा की जाएंगी। बता दें कि खंडाला में पहाड़ियों के बीच बना सुनील शेट्टी का बंगला किसी रिसॉर्ट से कम नहीं है। यह केएल राहुल और अथिया की शादी के लिए एकदम परफेक्ट है। रिपोर्ट्स के अनुसार केएल राहुल-अथिया शेट्टी का घर रणबीर-आलिया के बांद्रा स्थित घर से दो बिल्डिंग दूर होगा।

इसे भी पढ़ें- South Actress: इन साउथ एक्ट्रेस की लव अफेयर की चर्चाओं ने खूब बटोरी सुर्खियां, जानें लिस्ट में किस-किस का नाम

 

सुनील शेट्टी, अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि शादी के बाद इनका ग्रैंड रिसेप्शन अप्रैल में होगा। ये एक प्राइवेट फंक्शन की तरह होगा, जिसमें क्रिकेट जगत, बॉलीवुड और कुछ बिजनेस फ्रेंड्स के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा रिसेप्शन में सुनील शेट्टी और केएल राहुल के परिवार के लोग ही शामिल होंगे।
विज्ञापन

अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : social media
बता दें कि अथिया और केएल राहुल सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में दोनों दुबई में नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचे थे। इसकी भी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। उनकी फोटोज भी फैंस को खूब पसंद आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें