फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म मेकर बन गया 'प्रीति का भाई'

Tue, 28 May 2013 10:52 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपको 'कल हो न हो' फिल्म में प्रीति जिंटा का छोटा भाई याद है। तो जान लीजिए वह छोटा भाई बड़ा हो गया है। उस बच्चे का नाम अथित नाइक है और उसके द्वारा बनायी गयी शार्ट फिल्म कान में प्रदर्शित हुई।  
विज्ञापन


'कल हो न हो' और मुझसे दोस्ती करोगे जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाला बाल कलाकार अथित नाइक अब एक फिल्म मेकर बन चुका है। अथित की डाक्टयूमेंट्री फिल्म 'द गर्ल इन इ वुड़स' कान महोत्सव में प्रदर्शित की गयी। इस फिल्म को सराहना भी मिली।

छह साल की उम्र में बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड एक्टर अपना करियर शुरू करने वाले अतीथ ने लगभग सात फिल्मों में अभिनय किया है। ऐड वर्ल्ड में वो एक जाना-माना नाम बन चुका है। उसने करीब 160 से विज्ञापनों में काम किया है।
विज्ञापन


कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म के चुने जाने से बेहद उत्साहित अतीथ ने कहा था कि कान के लिए चुना जाना अपने आप में एक खास अनुभव है। उसकी फिल्म 'द गर्ल इन इ वुड़स' एक ऐसी लड़की की कहानी है जो जंगल में फंस जाती है। जंगल में उसे अपने डरावने अतीत का सामना करना पड़ता है।

18 साल की उम्र में फिल्म प्रोडक्शन की पढ़ाई के लिए अतीत फिलीपिन्स चला गया था। बाद में उसने लॉस एंजीलिस भी फिल्म निर्माण से जुड़ी हुई पढ़ाई की। अतीथ ने कह कि उसे शुरू से ही कैमरे के पीछे का काम पसंद था।
विज्ञापन


फिल्मों के अलावा अतीथ एचबीओ चैनल के साथ भी काम कर चुके हैं। उसके कई वीडियो एलबम भी आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें