फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बड़ी राजनीतिक फिल्म में दिखेंगे अटल बिहारी वाजपेयी, ये एक्टर निभाएंगे रोल

Thu, 16 Aug 2018 11:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर हैं। पिछले 24 घंटे में उनके सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है। इसी बीच एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल ये तस्वीर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर बन रही फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की है।

विज्ञापन


इस फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार अनुपम खेर निभा रहे हैं। वहीं एक्टर राम अवतार भारद्वाज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के रोल में दिखाई देंगे। कुछ दिनों पहले इस फिल्म की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर खुद अनुपम खेर ने इसके किरदारों की जानकारी दी थी। 

विज्ञापन

आपको बता दें कि द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, डॉ. मनमोहन सिंह के तत्कालीन मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब ‘The Accidental Prime Minister: The Making And Unmaking of Manmohan Singh’ पर आधारित फिल्म है जिसे विजय रत्नाकर गुट्टे डायरेक्ट कर रहे हैं। हंसल मेहता इस फिल्म के क्रिएटिव निमार्ता हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना संजय बारू के किरदार में नजर आएंगे। वहीं जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट फिल्म में सोनिया गांधी की भूमिका निभाएंगी और राहुल गांधी का रोल अर्जुन माथुर करेंगे। फिल्म में लाल कृष्ण आडवानी का रोल अवतार सिंह, लालू प्रसाद यादव के किरदार में विमल वर्मा और शिवराज पाटिल के किरदार में अनिल रस्तोगी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें