'अता पता लापता' फिल्म व्यंग्यात्मक रूप में म्यूजिकल फिल्म है जिसमें जीवन के शोषण और कमियों को फोकस किया गया है। सत्ता में बैठे लोगों के स्वार्थ को ये फिल्म उजागर करती दिखाई पड़ती है।इस फिल्म में गीतों और डांस के जरिए जीवन की सच्चाईयों को मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में एक आदमी पुलिस थाने में अपना घर यानी द्वारका सदन की चोरी होने की रिपोर्ट लिखवाता है जिससे पुलिस में हडकंप मच जाता है कि कोई घर कैसे चोरी हो सकता है। पुलिस सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करती है लेकिन असफल रहती है तो पूरा मामला कोर्ट में जाता है और सरकार में भी इस बात को लेकर हड़कंप मच जाता है। अब राजपाल जी का मकान मिला या नहीं ये तो फिल्म देखने पर ही पता चलेगा।