सार
Celebs Attend Mumbai Event: मुंबई में हर दिन कोई फंक्शन, इवेंट या अवॉर्ड नाइट होती रहती है। शुक्रवार को भी एक इवेंट में कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए। इस इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस के फैशन सेंस ने लाइमलाइट लूट ली।
तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने सहर’ में आज रिलीज हुई। फिल्मों के कलेक्शन के ओपनिंग डे कलेक्शन की फिक्र से दूर दोनों एक्ट्रेसेसे ने मुंबई के एक इवेंट में शिरकत की है। इनके अलावा सनी देओल और कई बॉलीवुड सेलेब्स को इस इवेंट में देखा गया।
तापसी पन्नू और मृणाल ठाकुर के साड़ी लुक की रही चर्चा
मुंबई इवेंट में तापसी पन्नू और मृणाल ठाकुर साड़ी पहने नजर आईं। मृणाल का साड़ी लुक सिंपल, ट्रेडिशनल था। लेकिन तापसी ने इसे मॉर्डन अंदाज में पहना था। वह इवेंट पर काफी खुश नजर आ रही थीं। उनकी फिल्म 'अस्सी' को क्रिटिक्स ने सराहा है।
सनी देओल को फैन ने गिफ्ट किया स्कैच
इस इवेंट में सनी देओल भी पहुंचे थे। उन्होंने पैपराजी के सामने फोटो क्लिक करवाए। साथ ही एक फैन ने उन्हें पेंसिल स्कैच बनाकर गिफ्ट किया। इसे देखकर वह काफी खुश हुए।
रकुल प्रीत के अलावा ये सेलेब्स इवेंट में हुए शामिल
इस इवेंट में रकुल प्रीत, नेहा धूपिया, चित्रांगदा सिंह, शिल्पा शेट्टी और फातिमा सना शेख जैसे एक्ट्रेसेस भी नजर आईं। सभी के आउटफिट्स को फैंस ने, सोशल मीडिया यूजर्स ने पसंद किया।