प्रधानमंत्री मोदी को बेटे की शादी का आमंत्रण देते हुए आशुतोष गोवारिकर और परिवार के लोग
- फोटो : Filmfare
बॉलीवुड में ‘स्वदेश’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के बेटे की जल्द ही शादी होने वाली है। इस शादी में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। लेकिन हाल ही में आशुतोष अपने बेटे की शादी का कार्ड लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। पीएम मोदी को आशुतोष ने अपने बेटे की शादी में आमंत्रित किया।
पत्नी संग पीएम मोदी से मिलने पहुंचे आशुतोष
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें आशुतोष गोवारिकर ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करते हुए दिखे। इस मुलाकात में उनकी पत्नी सुनीता गोवारिकर भी साथ थीं। निर्देशक अपनी पत्नी के साथ अपने बेटे कोर्णाक की शादी का कार्ड लेकर प्रधानमंत्री मोदी से मिले। उन्हें अपने बेटे की शादी में इंवाइट किया।