फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashutosh Gowariker: नासा में शूटिंग-भुज में बसाया गांव, पढ़िए 'लगान' फेम निर्देशक की फिल्मों से जुड़े किस्से

Sat, 15 Feb 2025 09:13 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आशुतोष गोवारिकर बहुत धैर्य के साथ फिल्में निर्देशित करते हैं। अब तक के करियर में चुनिंदा फिल्में ही इस निर्देशक ने बनाईं और गिनती की ही हिट हुईं। इसके बावजूद आशुतोष गोवारिकर की फिल्मों को देखना एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव है। उनकी फिल्मों से जुड़े किस्से भी गजब होते हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ किस्सों के बारे में। 

विज्ञापन
निर्देशक आशुतोष गोवारिकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशुतोष गोवारिकर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्टर की, आगे चलकर वह निर्देशक बने। बतौर निर्देशक आशुतोष ने जितनी फिल्में बनाईं, वह लीक से हटकर रहीं। आशुतोष की कुछ चर्चित फिल्मों से जुड़े अनसुने किस्से भी हैं, जाे बताते हैं कि निर्देशक के अपने काम को कितनी गंभीरता से लेते हैं। आशुतोष गोवारिकर के जन्मदिन (15 फरवरी 1964) पर जानिए, उनकी फिल्मों से जुड़े कुछ अनसुने किस्से। 

विज्ञापन

शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'स्वदेश' - फोटो : सोशल मीडिया

स्वदेश की शूटिंग नासा में हुई 
शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'स्वदेश' बॉक्स ऑफिस पर भले ही ना चली हो लेकिन आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनीं, यह एक कल्ट मूवी है। टीवी पर इसे दर्शक बहुत चाव से देखते हैं। खुद शाहरुख खान भी इस फिल्म को अपनी बेस्ट फिल्मों में से एक मानते हैं। इस फिल्म में शाहरुख ने मोहन का किरदार निभाया था तो नासा में काम करता है। इसलिए इस फिल्म की शुरुआती शूटिंग असल में नासा सेंटर में की गई। यह पहली भारतीय फिल्म थी, जिसकी शूटिंग नासा के अनुसंधान क्रेंद के अंदर हुई। 

फिल्म 'लगान' - फोटो : सोशल मीडिया

लगान के लिए बसा दिया एक गांव 
आमिर खान के अभिनय से सजी फिल्म ‘लगान’ भी एक कल्ट फिल्म है। यह फिल्म ऑस्कर में भी नॉमिनेट हुई थी। इस फिल्म में जो गांव दिखाया गया था, उसे आशुतोष गोवारिकर ने असल में बसाया था। लगभग 3000 लोगों के साथ छह महीने वे 100 एकड़ की खेतिहर जमीन पर रहे और एक गांव चंपानेर बसाया। इस गांव को भुज के पास कुनारिया में बसाया था। इसी फिल्म के लिए ब्रिटिश एक्टर, ब्रिटेन से लाए गए और उन्हें हिंदी की ट्रेनिंग भी दी गई।

फिल्म 'जोधा अकबर' - फोटो : सोशल मीडिया

जोधा-अकबर के लिए मंगवाई 100 हथिनियां
आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘जोधा अकबर’ में ऋतिक रोशन, अकबर बने थे और ऐश्वर्या राय जोधाबाई बनीं। इस फिल्म के लिए आशुतोष गोवारिकर ने ऐश्वर्या राय के लिए 3.5 किलोग्राम की असल ज्वेलरी बनवाई थी। साथ ही इसी फिल्म के लिए 100 हथिनियों का सेलेक्शन भी आशुतोष ने किया।  ‘जोधा अकबर’ में 100 घोड़े और 55 ऊंट भी इस्तेमाल किए गए। यह सब कुछ वीएफएक्स का खर्चा बचाने के लिए किया गया था। 

 

विज्ञापन

फिल्म 'मोहनजोदड़ो' - फोटो : सोशल मीडिया

मोहनजोदड़ो के लिए तीन साल रिसर्च की 
आशुतोष गोवारिकर ने ऋतिक रोशन के साथ एक फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ भी की। यह फिल्म मोहनजोदड़ो की प्राचीन सभ्यता को दिखाती है। इस फिल्म के लिए आशुतोष ने लगभग तीन साल तक रिसर्च की। वह उन सभी साइट्स पर गए, जहां पर मोहनजोदड़ो की प्राचीन सभ्यता के अवशेष मिले। आशुतोष ने इस फिल्म के लिए 7 आर्कियोलॉजिस्ट से भी मुलाकात की, उनका गाइडेंस फिल्म के लिए लिया। आखिर में वह बड़े पर्दे पर मोहनजोदड़ो की प्राचीन सभ्यता को जीवंत करने में कामयाब रहे।
इसके अलावा फिल्म ‘वाट्स योर राशि’ में आशुतोष गोवारिकर ने प्रियंका चोपड़ा से बारह किरदार करवाए। प्रियंका के लिए भी ये किरदार करना काफी चैलेंजिंग काम था। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें