फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashok Saraf: 'असली चाकू के इस्तेमाल से मेरा गला कट गया', अशोक ने सुनाया सलमान के साथ शूटिंग का खौफनाक किस्सा

Mon, 28 Jul 2025 05:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ashok Saraf-Salman Khan: अभिनेता अशोक सराफ ने हाल ही में एक्टर सलमान खान के साथ शूटिंग का एक खौफनाक किस्सा साझा किया है। यह किस्सा फिल्म 'जागृति' के शूट के दौरान का है, जब असली चाकू का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
'जागृति' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अशोक सराफ ने अपने फिल्मी करियर में अधिकांश कॉमेडी रोल किए हैं। इसके अलावा साल 1992 में आई फिल्म 'जागृति' में नेगेटिव रोल भी किया। इसमें सलमान लीड रोल में नजर आए। हाल ही में अशोक सराफ ने शूटिंग का एक किस्सा शेयर किया है, जो उनके लिए काफी खौफनाक रहा। एक्टर का कहना है कि वे इस सीन को कभी नहीं भूल सकते। आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ था?

विज्ञापन


सलमान खान ने जोर से पकड़ा था गला
एक्टर अशोक सराफ ने रेडियो नशा ऑफिशियल के साथ हाल ही में बातचीत में बताया कि किस तरह एक शूटिंग का एक खौफनाक सीन उनके लिए जानलेवा बन गया था। एक्टर ने बताया कि शूटिंग के दौरान असली छुरी का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान सलमान खान ने उनका गला बहुत जोर से पकड़ा, जिस वजह से स्थिति बिगड़ गई। अशोक सराफ ने याद करते हुए कहा, 'वे चाकू से मेरा गला पकड़ रहे था और यह असली चाकू था। उसकी जो नोक होती है, वो काट के गई ऐसे... जैसे ही हमने डायलॉग बोलना शुरू किया, मैंने उनके (सलमान खान) हाथों से भागने की कोशिश की। सलमान जोर से दबा रहे थे और फिर मैंने कहा, 'धीरे से दबाओ, कट रहा है यहां पर'।

Hari Hara Veera Mallu: पवन कल्याण की फिल्म का औसत प्रदर्शन होता देख मेकर्स ने लिया अहम फैसला, हटाए कई सीन
विज्ञापन


अशोक सराफ ने सुझाया था शूटिंग का सुरक्षित तरीका, लेकिन...
एक्टर ने आगे कहा, वॉर्निंग के बावजूद शूटिंग जारी रही। सराफ ने कहा कि उन्होंने चाकू पकड़ने का एक सेफ तरीका भी सुझाने की कोशिश की, लेकिन कैमरे का एंगल किसी बदलाव की इजाजत नहीं दे रहा था। अशोक ने बताया, 'फिर सलमान ने मुझसे पूछा कि उन्हें क्या करना चाहिए, मैंने कहा, उल्टा पकड़ो ना। उन्होंने कहा कि कैमरा हमारी तरफ है, दिख जाएगा उसमें, फिर मैंने सोचा छोड़ो'।

बोले- 'मेरे गले पर गहरा घाव था'
अशोक सराफ के मुताबिक, 'उन्होंने शॉट पूरा किया, लेकिन नुकसान हो चुका था। हमने सीन किया और जब मैंने बाद में देखा तो मेरे गले पर गहरा घाव था। अगर यहां की नस कट जाती तो हम उधर ही...मैं कभी नहीं भूलूंगा'। सराफ ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि सलमान को यह घटना याद भी है या नहीं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, 'ऐसे आदमी किसी को याद नहीं रहते, भूल जाते हैं'। बता दें कि फिल्म 'जागृति' में सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर नजर आई थीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें