रियलिटी शो बिग बॉस के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने एक बार फिर सनसनीखेज बयान देकर खुद को विवादों में ला खड़ा किया है।
इस बार उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी अस्मित पटेल के बारे में ऐसा बयान दिया है कि उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में वीना ने कहा कि बिग बॉस सीजन 4 के दौरान अस्मित उनकी पैंटी (अंडर गारमेंट) धोता था।
पढ़ेः बिग बॉस में इनकी लव केमिस्ट्री बन गई सुर्खियां
बॉलीवुड में बी और सी ग्रेड फिल्मों के जरिए संघर्ष कर रही वीना मलिक ने बातचीत में कहा कि जब आप किसी से मिलते है, कुछ वक्त तक साथ रहते हैं तो यकीनन रिश्ता तो बन ही जाता है लेकिन मैंने अस्मित से कभी प्यार नहीं किया बल्कि वही मेरे पीछे पड़ा हुआ था।
उल्लेखनीय है कि वीना मलिक और अस्मित पटेल की हॉट केमिस्ट्री 'बिग बॉस सीजन 4' में लोगों को बहुत पसंद आई। इन दोनों का लव अफेयर इस कदर परवान चढ़ा था कि शो के कुछ फुटेज ऐसे भी थे, जिन्हें टीवी पर नहीं दिखाया जा सकता था।
घर में रात को शो के दौरान ही किस करना, एक दूसरे को मसाज देते हुए इंटिमेट होना लोगों ने खूब देखा।
वीना मलिक और अस्मित पटेल ने शो के दौरान एक ही कंबल भी शेयर किया था। हालांकि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अस्मित पटेल हमेशा इन मुद्दों पर बोलने से कतराते हैं।
देखें: ये हैं बिग बॉस 7 के विवादित मेहमान
अभी हाल ही में आई फिल्म 'सुपरमॉडल' में वीना के अपोजिट अस्मित को ही कास्ट किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।