अपने टैलेंट के दम पर दुनिया में अलग पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा के देश दुनिया में फैंस की कमी नहीं है। हाल ही में संगीत की दुनिया में बड़ा ओहदा रखने वाली आशा भोसले ने भी उनकी तारीफ की है। दरअसल, आशा भोसले ने सोशल मीडिया पर प्रियंका के साथ एक फोटो पोस्ट किया है।
आशा भोसले ने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अद्भुत महिला। मेरा मतलब प्रियंका चोपड़ा से है।' सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने आशा जी के इस ट्वीट का जवाब देने में ज्यादा समय नहीं लिया।
पढ़ें- मुकेश अंबानी ने मनाई गणेश चतुर्थी, उत्सव में दिखा बॉलीवुड हस्तियों का खास अंदाज
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका ने कहा, 'आशा ताई आप बेहतरीन हो। आपके प्यार और शब्दों के लिए धन्यवाद। आपका आशीर्वाद काफी है।' ये तस्वीर हाल ही में अंबानी परिवार के घर मनाए गए गणेश चतुर्थी महोत्सव की है।
Wonderful lady. I mean Priyankaji 😊 pic.twitter.com/xjFzOp4Elr
— ashabhosle (@ashabhosle) August 26, 2017
Asha tai.. you are blissful. Thank you for so much love and your kind words. Aapka aashirwaad kaafi hai. @ashabhosle ❤️ https://t.co/5YrrnA4j1e
— PRIYANKA (@priyankachopra) August 26, 2017