फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा भोसले भी हैं प्रियंका की बड़ी फैन, ये तस्वीर है गवाह

Sun, 27 Aug 2017 03:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और आशा भोसले - फोटो : twitter/ asha bhosle
विज्ञापन
अपने टैलेंट के दम पर दुनिया में अलग पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा के देश दुनिया में फैंस की कमी नहीं है। हाल ही में संगीत की दुनिया में बड़ा ओहदा रखने वाली आशा भोसले ने भी उनकी तारीफ की है। दरअसल, आशा भोसले ने सोशल मीडिया पर प्रियंका के साथ एक फोटो पोस्ट किया है। 
विज्ञापन


आशा भोसले ने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अद्भुत महिला। मेरा मतलब प्रियंका चोपड़ा से है।' सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने आशा जी के इस ट्वीट का जवाब देने में ज्यादा समय नहीं लिया। 

पढ़ें- मुकेश अंबानी ने मनाई गणेश चतुर्थी, उत्सव में दिखा बॉलीवुड हस्तियों का खास अंदाज

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका ने कहा, 'आशा ताई आप बेहतरीन हो। आपके प्यार और शब्दों के लिए धन्यवाद। आपका आशीर्वाद काफी है।' ये तस्वीर हाल ही में अंबानी परिवार के घर मनाए गए गणेश चतुर्थी महोत्सव की है। 
विज्ञापन

  Wonderful lady. I mean Priyankaji 😊 pic.twitter.com/xjFzOp4Elr — ashabhosle (@ashabhosle) August 26, 2017
Asha tai.. you are blissful. Thank you for so much love and your kind words. Aapka aashirwaad kaafi hai. @ashabhosle ❤️ https://t.co/5YrrnA4j1e — PRIYANKA (@priyankachopra) August 26, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें