फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asha Bhosle: सिंगर ही नहीं बनना चाहती थीं आशा ताई, आरडी बर्मन ने तोहफे में दी थी झाडू; पढ़ें यादगार किस्से

Mon, 13 Apr 2026 08:11 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Asha Bhosle Untold Stories: दिग्गज गायिका आशा भोसले की वो 'यादें' जिन्हें किताबों में उतारा गया। कभी खुद आशा ताई तो कभी संगीत इतिहासकारों ने इसे सहेजा। पढ़ें कुछ किताबाें और कुछ सोशल मीडिया से जुटाए गए आशा ताई से जुड़े अनसुने किस्से...
विज्ञापन
आशा भोसले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुर सम्राज्ञी आशा भोसले के निधन के बाद उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे में हैं। आशा ताई का संगीत सफर बहुत लंबा रहा, वह हमेशा अपने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करती रहीं। उनके संगीत सफर से जुड़ी कुछ खास बातें जानने की इच्छा प्रशंसकों की भी रही है। ऐसे ही यादें और बातें खुद आशा ताई ने भी समय-समय पर साझा की थीं। 
विज्ञापन


किताब 'आशा भोसले: ए लाइफ इन म्यूजिक' में सिमटा दर्द
आशा ताई की आवाज के जादू ने जितना उन्हें फैंस से जोड़ा, अंदर की तन्हाई ने उन्हें कई बार उतना ही तोड़ा। लेखिका रम्या शर्मा ने किताब 'आशा भोसले: ए लाइफ इन म्यूजिक' लिखी है। इस किताब में उस वक्त की कहानी है जब आशा ताई अपनी जिंदगी खत्म करना चाहती थी।
किताब के मुताबिक वो चार महीने की प्रेग्ननेंट थीं और तब उन्होंने एक साथ कई नींद की गोलियों खा ली थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। किताब में आगे जिक्र है कि अस्पताल की अव्यवस्था देखकर उन्हें वहां 'नरक' जैसा महसूस हो रहा था। आशा ताई का मानना था कि वहां उन्हें उनके अजन्मे बच्चे के प्रेम ने बचाया।
विज्ञापन

आशा भोसले, हेमंत भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
पहले बच्चे के बाद छोड़ना चाहती थी गायकी 
किताब में उस वक्त का भी जिक्र है जब आशा भोसले गायकी को अलविदा कह देना चाहती थीं। उन्होंने बताया था, 'मेरी शादी हो चुकी थी। ससुरालवाले चाहते थे कि मैं घर संभालूं। मैं भी अपने पहले बच्चे हेमंत की परवरिश पर पूरा ध्यान देना चाहती थी। मैं एक साधारण सा जीवन और परिवार चाहती थी। मगर मेरे पति नहीं चाहते थे कि मैं ऐसा करने के लिए गायकी छोड़ दूं।' 

आशा भोसले, ओपी नय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
ओपी नय्यर के साथ वो आखिरी गीत 
इसी तरह संगीत इतिहासकार राजू भरतन की किताब 'आशा भोसले: एक संगीतमय जीवनी' में आशा ताई के एक गीत का भी जिक्र है। किताब के अनुसार इसके गाने के बाद आशा भोसले और ओ.पी. नय्यर ने कभी दोबारा साथ काम नहीं किया।
इस गीत को अगस्त 1972 में रिकॉर्ड किया गया था। गाने के बाद आशा की नय्यर से 15 साल पुरानी साझेदारी टूट गई। यह गाना था 'चैन से हमको कभी आपने जीने न दिया' जिसे फिल्म 'प्राण जाए पर वचन न जाए' के लिए रिकॉर्ड किया गया था। मगर यह फिल्म का हिस्सा नहीं बन सका।

आरडी बर्मन, आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
पंचम दा ने जन्मदिन पर दिया खास तोहफा 
आशा ताई और पंचम दा का प्यार काफी खास था। बीबीसी हिंदी से हुई बातचीत में उन्होंने एक बार अपने जन्मदिन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। ताई ने बताया, 'मैं सफाई की काफी शौकीन थी इसीलिए उन्होंने मुझे झाडू गिफ्ट की थी। उस झाडू के बीच में मछली रखी हुई थी क्योंकि मैं मछली भी काफी शौक से बनाती थी।'
विज्ञापन

आशा भोसले, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख का आशा ताई के लिए प्यार
क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल 2023 का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसे देखने आशा भोसले भी वहां गई थीं। वहां वो शाहरुख खान के साथ बैठी थीं। इस दौरान जब आशा ताई ने चाय पी ली तब शाहरुख ने बड़े सम्मान के साथ उनके हाथ से खाली कप लिया और खुद उठाकर दूसरी तरफ रखने चले गए। ऐसा करने से उन्हें आशा ताई और उनकी पोती जनाई ने खूब मना किया मगर किंग खान ने आशा जी के लिए अपनी भावनाएं जाहिर कर दीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें