फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chintu Bhosle: दादी आशा भोसले के काफी करीब रहे पोते चिंटू, करियर के लिए सरनेम ही रहा काफी; शेयर किए कई किस्से

Thu, 23 Apr 2026 08:40 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Asha Bhosle Grandson Chintu Bhosle: दिवंगत गायिका आशा भोसले के पोते चिंटू भोसले ने अपनी दादी के साथ कई यादगार पलों को याद किया। इसके साथ ही जानिए कैसा था दादी आशा के साथ चिंटू का रिश्ता?
विज्ञापन
आशा भोसले-चिंटू भोसले - फोटो : X, PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। उन्होंने कार्डियक अरेस्ट और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 13 अप्रैल 2026 को मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया। आशा भोसले के पोते चिंटू भोसले ने अपनी दादी के बारे में कई बातों का खुलासा किया। साथ ही बताया कि उनका अपनी दादी के साथ कैसा रिश्ता था।

विज्ञापन

कैसा था चिंटू के साथ दादी का रिश्ता
चिंटू भोसले ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनका अपनी दादी आशा भोसले के साथ काफी खास और दोस्ताना रिश्ता था। चिंटू ने बताया कि उन्होंने 2002 में अपने सिर्फ पहले एल्बम के लिए अपनी दादी की मदद ली थी। इसके अलावा उन्होंने कभी भी नाम कमाने के लिए अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं किया। यही वजह है कि ज्यादातर लोगों को नहीं पता कि चिंटू गायिका आशा भोसले के पोते हैं।

पोते चिंटू भोसले ने अपनी दादी आशा भोसले को मिले टाइटल और सम्मान के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया। चिंटू ने कहा कि वक्त के साथ उनमें कभी कोई भी बदलाव नहीं आया।

चिंटू भोसले ने बताया कि वह अपने काम के लिए देश-विदेशों में ट्रेवल किया करती थीं। चिंटू ने आशा भोसले को लेकर कहा, 'मैं और दादी घर पर बैठकर घंटों खाने से लेकर हर तरह की पर्सनल बाते किया करते थे।' चिंटू ने आगे कहा, 'उनकी सबसे अच्छी बात यह थी कि वह हमेशा पॉजिटिव रहती थीं।' चिंटू ने बताया कि आशा भोसले आखिर तक हर एक नई चीज को जानने के लिए सक्रिय रहीं, फिर चाहे वह AI ही क्यों न हो।

आशा भोसले के पोते चिंटू भोसले ने दिवंगत गायिका की उदारता, जीवन के प्रति उनके जुनून और खाना पकाने के प्रति उनके प्रेम के बारे में कई राज खोले। चिंटू ने कहा, 'वह हमेशा दूसरों के लिए कुछ न कुछ करती रहती थीं। उन्हें खाना बनाने का काफी शौक था।' चिंटू को अपनी दादी के हाथ की मटन बिरयानी काफी पसंद है।
विज्ञापन

आशा भोसले के निधन पर उनके पोते चिंटू भोसले ने कहा, 'हम उनके जीवन का जश्न मना रहे हैं, साथ ही उनके जाने के दुख से उबरने की कोशिश भी कर रहे हैं।' चिंटू ने कहा कि वह अपनी दादी को गले लगाना उनसे बात करना और उनकी कही हर बात को याद करते हैं। 


यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' ने दी 'बाहुबली 2' को पटखनी, तोड़ा वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड; जानें 36वें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें