आर डी बर्मन से दूसरी शादी
पहली शादी टूटने के बाद आशा भोसले की जिंदगी में फिर से प्यार की बहार आई। उन्होंने 1980 में म्यूजिक कंपोजर, सिंगर आरडी बर्मन से शादी की। आरडी बर्मन आशा भोसले से 6 साल छोटे थे। साल 1994 में आरडी बर्मन का निधन हो गया। आरडी बर्मन और आशा भोसले ने साथ मिलकर बेहतरीन गानों पर काम किया।
लता मंगेशकर और आशा भोसले
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या बड़ी बहन लता मंगेशकर से प्रोफेशनल राइवलरी थी?
एक वक्त बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसा था, जब यह अफवाह उड़ती थी कि लता मंगेशकर और आशा भोसले के बीच प्राेफेशनल राइवलरी है। ऐसा कहा जाता है कि फिल्म ‘तीसरी मंजिल’ में आशा भोसले के गाए गाने हिट हुए तो उनकी तुलना लता मंगेशकर से होने लगी। बॉलीवुड गलियारों में इनके मनमुटाव की बातें सुनने को मिली। लेकिन आशा और लता मंगेशकर ने कभी खुलकर इन बातों का खड़न नहीं किया। आशा भोसले हमेशा ही लता मंगेशकर को अपना आइडल मानती रहीं, इस बात का जिक्र कई इंटरव्यू में कर चुकी हैं।
20 भाषाओं में गए 12 हजार गाने, नामी संगीतकारों संग किया काम
आशा भोसले ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन गीत गाए। हिंदी के अलावा वह कुल 20 भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गा चुकी हैं। साल 2006 में खुद आशा भोसले ने बताया था कि उन्होंने 12 हजार गाने गाए हैं। आशा भोसले ने बॉलीवुड में नामी संगीतकारों संग किया काम है। इस लिस्ट में शंकर-जयकिशन, सचिन देव बर्मन, आरडी बर्मन, ओपी नायर, इलैयराजा, बप्पी लहरी और ए.आर रहमान जैसे नाम शामिल हैं।