फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asha Bhosle: आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में जारी है इलाज; पोती ने दिया हेल्थ अपडेट

Sat, 11 Apr 2026 09:10 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Asha Bhosale Suffered Heart Attack: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ा है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। आशा भोसले की पोती ने भी उनका हेल्थ अपडेट सोशल मीडिया पर साझा किया है। 

विज्ञापन
आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले को शनिवार यानी 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गायिका का इलाज चल रहा है। आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ा है। डॉक्टर और आशा भोसले की पोती ने उनका हेल्थ अपडेट साझा किया है। जानिए, आशा भोसले की तबीयत अब कैसी है?  

विज्ञापन


ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर ने साझा की जानकारी 
आशा भोसले का इस वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में इलाज चल रहा है। यह जानकारी ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने अमर उजाला के साथ साझा की है। उन्होंने बताया है कि दिग्गज गायिका को दिल का दौरा पड़ा है। 



आशा भोसले की पोती ने दिया हेल्थ अपडेट
आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए हेल्थ अपडेट साझा किया है। वह लिखती हैं, ‘अत्यधिक थकावट और सीने में संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे।’ जनाई भोसले ने अपनी पोस्ट में आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने वाली बात नहीं बताई है। 
विज्ञापन

मंत्री आशीष शेलार आशा भोसले का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे
मंत्री आशीष शेलार दिग्गज गायिका आशा भोसले का हालचाल जानने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मंगेशकर परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और आशा भोसले की तबीयत के बारे में जानकारी ली। आईएएनएस के मुताबिक डॉक्टर आशा भोसले की हालत पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल दी जा रही है।  

विज्ञापन

आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम @asha.bhosle
20 भाषाओं में गए 12 हजार गाने, नामी संगीतकारों संग किया काम 
आशा भोसले ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन गीत गाए। हिंदी के अलावा वह कुल 20 भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गा चुकी हैं। साल 2006 में खुद आशा भोसले ने बताया था कि उन्होंने 12 हजार गाने गाए हैं। आशा भोसले ने बॉलीवुड में नामी संगीतकारों संग किया काम है। इस लिस्ट में शंकर-जयकिशन, सचिन देव बर्मन, आरडी बर्मन, ओपी नायर, इलैयराजा, बप्पी लहरी और ए.आर रहमान जैसे नाम शामिल हैं। 

कई अवॉर्ड आशा भोसले के नाम 
आशा भोसले को अपने करियर में कई अवॉर्ड मिले हैं। इसमें 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड शामिल हैं, जो उन्हें बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए मिला है, एक लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी इसमें शामिल है। साथ ही उन्हें साल 2000 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, साल 2008 में पद्म विभूषण जैसे सम्मान भी मिल चुके हैं। साल 2013 में आशा भोसले ने एक मराठी फिल्म ‘माई’ में अभिनय भी किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें