शूट पर जेह संग पहुंचीं करीना कपूर
निर्देशक सुजॉय घोष ने मां-बेटे (करीना कपूर और जेह अली खान) की जोड़ी की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें करीना के जेह का हाथ पकड़कर एक बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। प्रिंटेड टी-शर्ट के साथ नीली शॉर्ट्स और सफेद जूतों में जेह बेहद प्यारे लग रहे थे वहीं करीना भी सफेद टी-शर्ट के साथ नीली डेनिम की में दिखाई दीं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सुजॉय घोष ने कैप्शन में लिखा, सुपरस्टार सेट पर अपनी मां के साथ।