फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bads Of Bollywood: शाहरुख के लिए फोटोग्राफर बने बेटे आर्यन, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ स्क्रीनिंग से वीडियो वायरल

Wed, 17 Sep 2025 10:05 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बुधवार का दिन शाहरुख खान और उनके परिवार के लिए खास था। बेटे आर्यन की डायरेक्टेड पहली सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पूरा परिवार मौजूद दिखा। इस इवेंट से एक वीडियो भी वायरल हुआ, जहां आर्यन खान अपने पापा यानी शाहरुख खान के फोटोग्राफर बन गए। 

विज्ञापन
बेटे आर्यन शाहरुख के लिए बन गए फोटोग्राफर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्यन की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के इवेंट पर पैपराजी के बीच सबसे ज्यादा क्रेज किंग खान का ही रहा। शाहरुख की तस्वीरें लेने को लेकर पैपराजी एक्साइटेड दिखे। ऐसे में शाहरुख ने भी अपने खास अंदाज से पैपराजी का दिल जीत लिया। इस अंदाज को उनके बेटे आर्यन खान भी अपने कैमरे में कैद करते दिखे। 

विज्ञापन


शाहरुख खान ने पैपराजी संग क्लिक करवाई फोटोज
शाहरुख खान को इवेंट में पैपराजी को निराश नहीं किया। जहां उन्हें जमकर फोटो के लिए पोज दिए। वहीं इवेंट के दौरान वह पैपराजी के बीच जाकर फोटो क्लिक करवाते दिखे। ऐसे में आर्यन खान उनके फोटोग्राफर बन गए। किंग खान और पैपराजी की एक ग्रुप फोटो आर्यन खान क्लिक करते दिखे। 

ये खबर भी पढ़ें: The Bads Of Bollywood: किंग खान के बेटे आर्यन की सीरीज की स्क्रीनिंग, काजोल-अजय के अलावा नजर आए कई सेलेब्स 

इवेंट में नजर आए कई सेलेब्स 
सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की स्क्रीनिंग पर कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए। इस लिस्ट में काजोल, अजय देवनग, बॉबी देओल, गौतमी कपूर, मनोज पाहवा, राघव जुयाल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट शामिल हैं। इवेंट में शाहरुख के करीब और अंबानी परिवार के कई सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

 


सीरीज की स्टार कास्ट में नजर आएंगे ये कलाकार 
आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में लक्ष्य ने हीरो आसमान का रोल किया है। वहीं इसमें बॉबी देओल ग्रे शेड रोल में नजर आए, जो हीरो की लवर के पिता बने हैं। सीरीज में मोना सिंह, राघव जुयाल, गौतमी कपूर, मनोज पाहवा जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। यह 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें