शुक्रवार को एक मजिस्ट्रेट ने उन्हें इस आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया था कि एस्प्लेनेड अदालत के पास उसके आवेदन को सुनने का कोई अधिकार नही हैं। चूंकि इस मामले में वो आरोपी भी शामिल हैं जिन्हें 3 साल से अधिक जेल की सजा मिल सकती है ऐसे में ये मामला विशेष एनडीपीएस द्वारा विचारणीय हो जाता है जिसके लिए इस प्रकार की जमानत याचिका पर विचार करना सही रहेगा।
हाल ही में एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मंबई से एक क्रूज जहाज से ड्रग्स जब्त के मामले में शाहरुख खान के ड्राइवर का बयान दर्ज किया है। ड्राइवर को शनिवार को शाम दक्षिण मुंबई में एनसीबी कार्यालय में बुलाया गया था। अधिकारियों ने कहा कि मादक पदार्थ रोधी एजेसी के अधिकारियों ने उसका बयान दर्ज किया जिसके बाद उसे जाने दिया गया।
एनसीबी ने शनिवार देर रात गोरेगांव सहित मुंबई के उपनगरों में कई छापे मारे। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने इस मामले में शुक्रवार की रात सांताक्रूज इलाके से शिवराज राम दास नाम के एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वहीं, ताजा अपडेट के मुताबिक अरबाज मर्चेंट से कथित संबंध रखने वाले ड्रग तस्कर शिवराज रामदास को कल तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2 अक्तूबर को मुंबई में चल रही एक हाई प्रोफाइल रेव पार्टी (Rave Party) पर रेड की थी, जिसके बाद 8 लोगों के हिरासत में लिया गया था। बाद में इन सभी से पूछताछ की गई जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।