फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munmum Dhamecha: 'केवल फेम पाने के लिए उन्होंने मुझे फंसाया', मॉडल मुनमुन धमेचा का समीर वानखेड़े पर आरोप

Fri, 19 May 2023 03:35 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मॉडल मुनमुन धमेचा ने एक्स-एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फेम पाने के लिए उन्हें फंसाया था। मुनमुन धमेचा के वकील ने मीडिया से बातचीत करते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
मुनमुन धमेचा और एक्स-एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग केस मामले में लगातार बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। आर्यन खान ड्रग केस में फंसी मॉडल मुनमुन धमेचा ने एक्स एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें केवल फेम पाने के लिए इस मामले में फंसाया गया है। उनका ड्रस मामले से कोई लेना-देना नहीं था लेकिन जब समीर वानखेड़े को जब पता चला कि वो एक मॉडल हैं तो उन्हें इसमें घसीट लिया गया। 
विज्ञापन

मुनमुन धमेचा के वकील ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि उनकी क्लाइंट को ड्रग मामले में फंसाने से पहले बताया गया था कि उन्हें थोड़ी देर में छोड़ दिया जाएगा लेकिन उसका उल्टा ही हुआ। उन्हें बैठा लिया गया और जो लोग वाकई रेड में पकड़े गए थे उन्हें इग्नोर कर दिया गया क्योंकि वो नामी लोग नहीं थे।

मुनमुन धमेचा - फोटो : सोशल मीडिया
मुनमुन धमेचा के वकील ने आगे बातचीत में बताया की, 'जब मुनमुन को एनसीबी के ऑफिस ले जाया गया तो उससे समीर वानखेड़े ने कहा था कि उसके खिलाफ कोई केस नहीं है लेकिन जैसे की उन्हें पता चला कि वो मॉडल है, उसे हिरासत में ले लिया गया। मुझे नहीं पता कि एनसीबी मुनमुन को हिरासत में लेने के लिए इतनी दिलचस्पी क्यों लेने लगी जबकि कुछ लोगों को वहीं छोड़ दिया गया, जो पकड़े गए थे। वानखेड़े ने कुछ लोगों को पकड़ा और बाकियों को जाने दिया गया।'
विज्ञापन

मुनमुन धमेचा के वकील ने एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े पर यह भी आरोप लगाया है कि उनकी क्लाइंट को पकड़ने के बाद उन्हें एक-दो वकीलों से मिलवाया गया था। उनसे कहा गया था कि ये वकील मुनमुन का केस लड़ेंगे। हालांकि मुनमुन की फैमिली ने उनसे कॉन्टैक्ट किया और फिर वो इस केस में आए। मुनमुन के वकील द्वारा लगाए गए आरोप काफी गंभीर हैं।

यह भी पढ़ें: राम अल्लादी की 'पेज' का ट्रेलर आया सामने, अगस्त में छह भाषाओं में होगी रिलीज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें