सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए सादिया ने बताया है कि इस बात में बिलकुल भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने साफ किया कि दोनों एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। साथ ही, एक्ट्रेस ने हैरानी भी जताई कि एक तस्वीर की वजह से लोग किस तरह की बातें करने लगते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि पूरी सच्चाई जाने बिना लोग इस तरह की बात कैसे कर सकते हैं। इस तरह की खबरों की कोई सीमा होनी चाहिए। इस पूरे मामले पर बात करते हुए सादिया ने बताया कि हम लोग न्यू ईयर पार्टी की सेलिब्रेशन में मिले थे। इस दौरान ही हमने तस्वीरें खिंचवाई थीं, साथ ही आर्यन से थोड़ी बातचीत भी हुई थी, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
Hrithik Roshan: 'कृष 4' का लेट होना तय? ऋतिक रोशन ने 'फाइटर' और 'वॉर 2' को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट
उन्होंने बताया कि फोटो क्लिक कराने के दौरान मैं अकेली नहीं थी, बल्कि और भी बहुत से लोग थे जिन्होंने आर्यन के साथ तस्वीरें खिंचवाई, लेकिन पता नहीं क्यों मेरी ही फोटो वायरल हो गई। डेटिंग की बात को नकारते हुए सादिया ने कहा कि बिना किसी आधार के इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है जिनमें थोड़ी भी सच्चाई नहीं है। बता दें कि सादिया पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। वह पाकिस्तानी शो खुदा और मोहब्बत की वजह से काफी फेमस हैं।
Hrithik Roshan: ऋतिक को बर्थडे विश करने उनके घर के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब, एक्टर ने बालकनी से कहा शुक्रिया