'मुझे लगा वो खुलेआम शोषण कर रहे थे'
अरुणा ईरानी ने हाल ही में जूम के साथ इंटरव्यू के दौरान महमूद के साथ अपने रिलेशन पर बात की। अरुणा ईरानी ने दिवंगत एक्टर को इस बात का पूरा क्रेडिट दिया कि उन्होंने ही एक्ट्रेस को फिल्मों में काम करने का मौका दिया। इसी तरह से उनका रिलेशन भी शुरू हुआ था। एक्ट्रेस ने कहा, 'महमूद ने मुझे पहली बार काम दिया था। उस रिश्ते की शुरुआत एक मजबूरी से हुई थी, और यहीं से हमारे बीच सब शुरू हुआ'। अरुणा ईरानी के मुताबिक, जब दोनों के प्रोफेशनल रास्ते अलग हो गए तो उनके रिश्ते के डायनामिक्स बदल गए। उन्होंने बताया कि उनके प्रोफेशनल रास्ते अलग होने के बाद, उन्हें लगा कि कॉमेडियन उनका 'खुलेआम शोषण' कर रहे थे।
कहा- 'सिर्फ उन पर आरोप नहीं मढूंगी'
अरुणा ईरानी ने कहा, 'महमूद जी ने मुझे पहली बार काम दिया। वह रिश्ता मजबूरी की भावना से बना था और ऐसा ही हुआ। बाद में, महमूद जी दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो गए। मैं अलग-अलग शोज में चली गई। तभी मुझे लगने लगा कि वह खुलेआम मेरा शोषण कर रहे हैं'। हालांकि, अरुणा ईरानी ने यह भी स्वीकार किया कि वह इसके लिए सिर्फ महमूद को जिम्मेदार नहीं ठहरा रहीं। जो कुछ भी उहा, इसमें उनका भी सपोर्ट रहा ही था। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने जो किया वह मजबूरी और जरूरत के कारण किया, इसलिए मैं सिर्फ उन पर आरोप नहीं लगाऊंगी। मैंने भी इसका सपोर्ट किया। आखिरकार, रिश्ता खत्म हो गया'।
क्या महमूद ने किया था शादी का झूठा वादा?
इसी बातचीत में अरुणा ईरानी ने उस दौर में महमूद के साथ चलीं शादी की अटकलों पर भी बात की। अभिनेत्री ने बताया कि महमूद ने उनसे कहा था कि वह शादी करेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। बाद में शादी की अफवाहों ने उनके एक्टिंग करियर पर बहुत बुरा असर डाला। उन्होंने बताया कि फिल्ममेकर्स ने उन्हें काम देना बंद कर दिया, क्योंकि उन्हें डर था कि अगर वह प्रेग्नेंट हो गईं, तो उनकी फिल्म अटक जाएगी। अरुणा ने आगे कहा कि जब अफवाहें खत्म हो गईं तो चीजें बदल गईं।
Ghooskhor Pandat: बदल जाएगा ‘घूसखोर पंडित’ का नाम, विवाद बढ़ने पर मेकर्स ने लिया फैसला; कोर्ट को दी जानकारी
'मेरी किस्मत अच्छी थी कि...'
अरुणा ईरानी ने कहा, 'महमूद ने मुझसे कहा था कि वह मुझसे शादी करेंगे लेकिन नहीं की। अब सोचती हूं तो यह मेरे लिए अच्छा था। वह पहले ही दो बार शादी कर चुके थे और तीसरी बार भी शादी कर सकते थे, लेकिन मुझे लगता है कि मेरी किस्मत अच्छी थी। जो हुआ वह गलत था। वह लोगों को बताते थे कि उन्होंने मुझसे शादी कर ली है। इस वजह से फिल्ममेकर्स ने मुझे काम देना बंद कर दिया। उन्हें डर था कि अगर मैं प्रेग्नेंट हो गई, तो उनकी फिल्म अटक जाएगी। यह मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था। जब कहानी खत्म हुई और मैंने अकेले काम करना शुरू किया। तब लोगों को एहसास हुआ कि हमारे बीच कुछ भी नहीं है'। बता दें कि अरुणा ईरानी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। उन्होंने ज्यादातर नेगेटिव रोल के जरिए लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा अपने डांस नंबर्स से भी उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा।