साल 2018 में बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म रहने वाली 'बाहुबली' प्रभास की 'साहो' को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म से श्रद्धा कपूर, जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे जैसे नामों के जुड़ने से लोगों का रोमांच बढ़ा है, तो साउथ के जोरदार एक्टर अरुण विजय के फिल्म से जुड़ने के बाद फिल्म में रोमांच बढ़ना तय माना जा रहा है।
अरुण विजय दो दशकों से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में हैं और हर तरह के रोल कर चुके हैं। अजीत कुमार की फिल्म 'येन्नाई अरिंधाल' से वो निगेटिव किरदार में सभी को चौंका चुके हैं। अरुण विजय के एक्शन सींस में गजब की तेजी होती है।
'बाहुबली' के साथ नाम जुड़ते ही श्रद्धा कपूर ने बढ़ाई इतनी फीस, सुनकर दांतों तले अंगुली दबा लेंगे
अरुण विजय ने खुद ही ट्वीट करके 'साहो' से जुड़ने की जानकारी दी।
Happy 2 share screen space with the Indian Macho #Prabhas..Looking forward 2 a brilliant film in da making. Glad 2 be part of da team #Saaho
— ArunVijay (@arunvijayno1) August 25, 2017
प्रभास की फिल्म 'साहो' तेलुगु, तमिल में तो रिलीज होगी ही, हिंदी में भी रिलीज की जाएगी।
गौरतलब है कि 'साहो' फिल्म के जरिए 'बाहुबली' बनकर पूरी दुनिया में छाने वाले प्रभास अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया है, तो निगेटिव रोल के लिए जैकी श्रॉफ जैसे मंझे अभिनेता को साइन किया गया है। अब अरुण विजय के जुड़ने के बाद इस बात की गारंटी ली जा सकती है कि 'साहो' फिल्म अपने एक्शन सीक्वेंस से धमाल करने वाली है।