फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सलमान और शाहरुख सबसे बड़े स्टार हैं…’, रहमान की विवादित टिप्पणी पर अरुण गोविल ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Sat, 24 Jan 2026 08:19 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arun Govil Comment On Rahman ControvRemark: पिछले दिनों संगीतकार रहमान ने बॉलीवुड पर सांप्रदायिक रूप से प्रभावित होने का आरोप लगाया था। इस टिप्पणी पर इंडस्ट्री के लोगों ने भी रिएक्शन दिया था। अब एक्टर अरुण गोविल भी रहमान की विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
एआर रहमान और अरुण गोविल - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिन पहले संगीतकार एआर रहमान अपने एक बयान के कारण विवादों में घिर गए। उन्होंने बॉलीवुड पर सांप्रदायिकता से प्रभावित होने की बात कही। यह बात उन्होंने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए गए इंटरव्यू में कही। इसके बाद बॉलीवुड के कई लोगों ने उनकी बात का विरोध किया, वहीं कुछ लोग सपोर्ट में भी दिखे। हाल ही में ‘रामायण’ फेम एक्टर अरुण गोविल ने भी रहमान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। 

क्या बोले अरुण गोविल? 

विज्ञापन

पीटीआई से की गई बातचीत में अरुण गोविल ने कहा, ‘हमारी इंडस्ट्री में ऐसा कभी नहीं हुआ कि लोगों को सांप्रदायिक भेदभाव के कारण काम न मिला हो। हमारी इंडस्ट्री में इसके उदाहरण हैं। हमारी इंडस्ट्री में हर धर्म के लोगों ने काम किया है। आज भी ऐसा कुछ नहीं है। असल में, फिल्म इंडस्ट्री ही एकमात्र ऐसी इंडस्ट्री है जहां कोई सांप्रदायिक भेदभाव नहीं है। पहले हमारे पास दिलीप कुमार जैसे अभिनेता थे। वह अपने समय में इंडस्ट्री के राजा थे। आज भी शाहरुख, सलमान, आमिर सभी बड़े स्टार हैं। अगर सांप्रदायिक भेदभाव होता तो वह स्टार कैसे बनते?’ 

रहमान ने हाल ही गाया ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम’
अपने बयान के बाद विवाद में घिरे संगीतकार एआर रहमान ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में कॉन्सर्ट किया। इस कॉन्सर्ट में रहमान ने ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे गीत गाए। अब रहमान का ये कॉन्सर्ट और उनकी परफॉर्मेंस चर्चाओं में बनी हुई है। कई लोगों ने उनको सराहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें