'रामायण' फिल्म के दिल्ली इवेंट में शामिल हुए अरुण गोविल
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana
फिल्म ‘रामायण’ में काम करने का अनुभव रहा शानदार
अरुण गोविल आगे कहते हैं, 'अब फिल्म ‘रामायण’ में मैं राजा दशरथ का किरदार निभा रहा हूं। मैं जब भी सेट पर होता था, तो मेरे सामने हमेशा राम रहते थे। मैं सोचता था कि इस भूमिका में वर्षों पहले मैंने क्या प्रतिक्रिया दी थी, वह हमेशा मेरे दिमाग में रहती थी। मुझे इस फिल्म में सबके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। मैंने इस फिल्म के सेट पर कभी अफरा-तफरी नहीं देखी। क्योंकि हम आम फिल्म नहीं 'रामायण' बना रहे हैं। सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। साथ ही निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित की जितनी तारीफ करूं, उतनी कम है।'
दिल्ली इवेंट में फिल्म का ट्रेलर भी दिखाया गया
‘रामायण’ फिल्म के दिल्ली इवेंट में ट्रेलर भी दिखाया गया। इस इवेंट में अरुण गोविल के अलावा रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, यश और सनी देओल भी शामिल हुए।