अर्जुन रामपाल की आने वाली फिल्म 'डैडी' पहले 21 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म 8 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म अरुण गवली के जीवन पर आधारित है। आपको बता दें अरुण गवली एक गुंडे थे जो बाद में राजनीति में आ गए थे।
फिल्म की रिलीज अरुण गवली की बेटी गीता गवली के कारण टाली गई है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट को अरुण गवली की बेटी के कारण टाला गया है। इसके लिए उनकी बेटी ने फिल्ममेकर्स से अपील की थी कि वो फिल्म की रिलीज डेट को 8 सितंबर तक के लिए टाल दें ताकि उनके पिता इस फिल्म के देख सकें।
गीता गवली ने बताया है कि हो सकता है कि उस वक्त उनके पिता पैरोल पर बाहर आएं तो ये समय फिल्म की रिलीज के लिए बिल्कुल ठीक है। हाल ही में गीता गवली ने वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने ये बातें कहीं। 'ये फिल्म मेरे लिए और ज्यादा स्पेशल होगी अगर ये मेरे पापा की पैरोल के समय रिलीज हो। क्योंकि मैं चाहती हूं कि असली डैडी को सब जानें।'
वैसे फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है और अब ये 8 सितंबर को रिलीज होगी। लगता है मेकर्स ने गीता की मांग को कबूल कर लिया है।
#Daddy, which was scheduled for release on 21 July, will now release on 8 Sept 2017... Stars Arjun Rampal... Directed by Ashim Ahluwalia.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 4, 2017