शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वह इस फिल्म का जबर्दस्त तरीके से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। अभिनेता, मेकर्स और फैंस सभी को पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म किंग खान पिछली रिलीज पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी। जवान की एडवांस बुकिंग विदेशों में काफी पहले से शुरू हो गई है और काफी धमाकेदार तरीके से चल रही है। इसके अलावा अब भारत में इस फिल्म के बुकिंग शुरू हो रही है, यहां भी काफी अच्छा रेस्पॉन्स देखने को मिला है। दर्शकों को इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। आज यानि गुरुवार को इस फिल्म से जुड़ा एक और अपडेट रात 9 बजे बुर्ज खलीफा पर मिलने वाला है। इसी बीच जवान का बुधवार यानी 30 अगस्त को चेन्नई के श्री साईराम इंजीनियरिंग कॉलेज में फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में आर्ट डायरेक्टर मुथुराज ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।
शाहरुख की वजह से हुई हजारों परिवार की मदद
महीनों के इंतजार के बाद फैंस को आखिरकार शाहरुख खान की जवान फिल्म का ट्रेलर देखने का मौका मिलेगा, जो आज 31 अगस्त को ऑनलाइन रिलीज होने वाला है। ट्रेलर लॉन्च से पहले, बॉलीवुड सुपरस्टार चेन्नई के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने एक स्टार के साथ शिरकत की। जवान लॉन्च इवेंट में फिल्म के संगीत का जश्न मनाया गया। इस कार्यक्रम में, कला निर्देशक मुथुराज ने खुलासा किया कि कैसे शाहरुख ने मुंबई का आराम छोड़कर चेन्नई में फिल्म की शूटिंग करने का फैसला किया और तमिलनाडु राज्य में हजारों परिवारों की मदद की।
इसे भी पढ़ें- Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे ने मां को बांधी राखी, वीडियो देख खरी-खोटी सुनाने लगे फैंस
शाहरुख की हुई सराहना
कार्यक्रम में उन्होंने तमिल में कहा, 'तमिलनाडु में चेन्नई में 3000 परिवार आपके मुंबई से आकर चेन्नई में शूटिंग करने की आपकी इच्छा के कारण समृद्ध हुए हैं। इसके लिए, हम हमेशा आपके आभारी हैं।' उनके इस बयान के बाद वहां इकट्ठी भीड़ शाहरुख खान की बहुत सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है, जिसमें फैंस कह रहे हैं कि हम सदैव आपके आभारी हैं।
खाने की तारीफ की
रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख ने अनुमानित 150 दिनों के शेड्यूल के लिए राज्य में शूटिंग की। चेन्नई के श्री साईराम इंजीनियरिंग कॉलेज में भव्य प्री-रिलीज कार्यक्रम में शाहरुख ने फिल्म के कई गाने प्रस्तुत किए और दर्शकों को लाइव संबोधित भी किया। इस दौरान शाहरुख ने तमिल भोजन के प्रति अपना प्यार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा 'यहां तमिलनाडु में खाना शानदार था, मैंने अपने सिक्स पैक खो दिए और उन्हें वापस पा लिया। मुझे तमिलनाडु में व्यंजनों की अद्भुत विविधता मिली।' रिपोर्ट्स के मुताबिक जवान का ट्रेलर 31 अगस्त को दुबई के बुर्ज खलीफा में रिलीज होगा। वहीं इस फिल्म के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं। जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।