फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sussanne Khan: सुजैन खान ने अपने प्रिंस चार्मिंग अर्सलान को दी जन्मदिन की बधाई, पोस्ट के जरिए लुटाया प्यार

Mon, 19 Dec 2022 11:55 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुजैन खान ने अपने प्रिंस चार्मिंग अर्सलान गोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन
सुजैन खान और अर्सलान गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुजैन खान ने जब से ऋतिक रोशन का साथ छोड़ा है तब से अक्सर वह अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ स्पॉट की जाती है। दोनों अक्सर साथ में घूमते और रोमांटिक पोज देते नजर आ जाते हैं। आज अर्सलान गोनी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सुजैन खान ने अपने प्रिंस चार्मिंग को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन

सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्सलान के साथ एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- हैप्पी हैप्पियस्ट बर्थडे माई लव। तुम एक बहुत बेहतरीन इंसान हो। तुम मेरे प्यार की परिभाषा हो। और हम इसे जिंदगीभर ऐसे ही बनाए रखेंगे। इसके अलावा उन्होंने इस पोस्ट पर खूब सारे प्यार और नजर वाले इमोजी बनाएंगे।



इसे भी पढे़ं- Avatar The Way Of Water Weekend 1: तीन दिन में ही अवतार 2 ने कमा लिए 3600 करोड़, भारत में शानदार प्रदर्शन जारी
विज्ञापन

बता दें कि सुजैन खान ने पहले अभिनेता ऋतिक रोशन से शादी की थी। अब वह पिछले कुछ समय से अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। खबरों के मुताबिक सुजैन खान और अर्सलान गोनी की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। दोनों का कई बार एक-दूजे से सामना हुआ और धीरे-धीरे वे एक-दूसरे को दिल दे बैठे। सुजैन खान ने अपने 43वें जन्मदिन पर अपने और अरसलान गोनी के रिलेशनशिप की घोषणा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें