Akshay Kumar Arshad Warsi BTS Video: अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की रिलीज से पहले अक्षय ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है।
हाल ही में अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का टीजर रिलीज हुआ था, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। वहीं आज अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया फिल्म का एक फनी बीटीएस वीडियो शेयर कर फैंस की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
अक्षय कुमार का पोस्ट
अक्षय कुमार ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। जिसमें फिल्म के दोनों मुख्य कलाकार (अक्षय कुमार और अरशद वारसी) फिल्म के लिए फोटोशूट कराते नजर आ रहे हैं। इस फनी वीडियो के साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे ऐसा लगा जैसे मैं उस पागलपन के पीछे की बातें साझा कर रहा हूं, जिसे हम फिल्म निर्माण कहते हैं। जॉलीएलएलबी3।'
फैंस के कमेंट्स
अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' के इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और मजेदार कमेंट कर अपनी राय पेश कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'हम इस मजेदार सवारी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते', एक फैन ने लिखा, 'अक्षय पाजी', एक फैन ने लिखा, 'बहुत अच्छा', एक फैन ने लिखा, 'दोनों को प्यार करता हूं', एक फैन ने लिखा, 'हाहाहाहाहा इंतजार नहीं कर सकता', वहीं कई फैंस ने लाल दिल वाले और फायर इमोजी बरसा कर प्यार जताया है।
फिल्म जॉली एलएलबी 3
सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' एक कानूनी कॉमेडी फिल्म है। यह इस फिल्म का तीसरा भाग है। इसमें अरशद वारसी और अक्षय कुमार अपनी पहली दो फिल्मों की भूमिकाओं को दोहराते हुए दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग अजमेर और राजस्थान में की गई है और यह फिल्म इस साल 2025 में रिलीज होगी। 'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार, अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।