'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से सर्किट का किरदार निभाने वाले अरशद वारसी को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। अरशद ने हिंदी सिनेमाजगत में संजीदा किरदारों से लेकर कॉमेडी सभी तरह के रोल निभाए। अरशद जल्द ही 'फ्रॉड सैयां' फिल्म लेकर आ रहे हैं। कहा जा रहा है इस फिल्म के सभी क्रू मेंबर्स को अरशद ने एक नायाब तोहफा दिया।
खबरों की मानें तो अरशद वारसी ने 'फ्रॉड सैयां' की क्रू मेंबर्स को करीब 50 जोड़ी जूते दान किए हैं। कहा जा रहा है कि अरशद ने यह खरीदारी खुद की थी। 'फ्रॉड सैंया' फिल्म में अरशद वारसी एक ठग का रोल निभा रहे हैं। अरशद के किरदार का नाम फिल्म में भोला प्रसाद त्रिपाठी है जो पैसों के लिए महिलाओं से शादी करता है।
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अरशद वारसी ने कहा - 'मुझे ठग का रोल निभाना अच्छा लगता है। ठग असल जिंदगी में बहुत ही रोचक किरदार है।' फ्रॉड सैंया फिल्म इसी साल 18 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अरशद वारसी के अलावा फ्लॉरा सैनी और सौरभ शुक्ला भी हैं। इस फिल्म को सौरभ श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है।
इससे पहले अरशद वारसी 'भैयाजी सुपरहिट' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में अरशद वारसी के अलावा सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में थीं। इस फिल्म के साथ प्रीति ने लंबे समय बाद कमबैक किया था हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।