शाहरुख खान के बाद अब अरशद वापसी शूटिंग करते हुए घायल हो गए हैं। उन्हें सर पर चोट लगी है।
कुछ दिनों पहली खबर आई थी शाहरुख खान शूटिंग करते हुए चोटग्रस्त हो गए हैं। अब ऐसी ही खबर अभिनेता अरशद वारसी को लेकर आई है।
फिल्म 'द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा' की शूटिंग के दौरान सिर में चोट लगने के कारण अभिनेता अरशद वारसी घायल हो गए हैं।
इस बात की जानकारी खुद अरशद ने दी। उन्हें ट्वीटर एकाउंट के माध्यम से अपने चाहने वालों से यह सूचना शेयर की है।
उन्होंने लिखा है कि घायल होने के बाद वह अब ठीक हो रहे हैं। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
अरशद ने लिखा है कि मेरी चिंता करने वाले आप सभी लोगों को बहुत धन्यवाद। मैं ठीक हूं और निगरानी में हूं। आप सभी लोगों से मैं कहना चाहूंगा कि मैं काफी
भाग्यशाली था, मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करता हूं।