फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagwat: 'पंचायत' फेम जीतू भैया के साथ नजर आएंगे अरशद वारसी, सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म

Sat, 27 Sep 2025 04:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhagwat Poster: अरशद वारसी इन दिनों फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। इस बीच उनकी आगामी फिल्म का एलान हो गया है, जिसमें वे 'पंचायत' सीरीज फेम जीतू भैया यानी एक्टर जितेंद्र कुमार के साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
फिल्म 'भागवत' का एलान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरशद वारसी की आगामी फिल्म का आज शनिवार को एलान हुआ है। इस फिल्म में वे 'पंचायत' फेम एक्टर जितेंद्र कुमार के साथ नजर आएंगे। फिल्म का नाम है 'भागवत'। जी5 ने फिल्म का आधिकारिक एलान करते हुए फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर किया है। 

विज्ञापन


सच्ची घटना पर आधारित फिल्म
यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें अरशद वारसी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में दर्शकों को सस्पेंस और ड्रामा दोनों का डोज मिलेगा। फिल्म इंस्पेक्टर विश्वास भागवत की कहानी पर आधारित है और यह रोल अरशद वारसी अदा कर रहे हैं। जी5 ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'हमने सोचा था कि 2025 के सभी प्लॉट ट्विस्ट खत्म हो गए हैं, लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट यहां है... 'भागवत' आ रहे हैं'।
 

अक्षय शेरे करेंगे निर्देशन
इस फिल्म के निर्देशन की कमान अक्षय शेरे के कंधों पर है। फिल्म को जियो स्टूडियोज, बावेजा स्टूडियोज और डॉग 'एन' बोन पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूसर कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज की भयावह पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म सस्पेंस, इमोशन और ड्रामा का मिश्रण है। यह फिल्म जी5 पर रिलीज होगी। फिलहाल इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है। 

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'भागवत' में इंस्पेक्टर विश्वास भागवत (वारसी) की कहानी है, जो एक सामान्य गुमशुदा महिला के मामले में उलझ जाता है। हालांकि, जांच जल्द ही धोखे, रहस्यों और संदिग्ध तस्करी के एक अंधेरे जाल में फंस जाती है। इस उथल-पुथल के बीच मीरा और एक प्रोफेसर समीर ( जितेंद्र कुमार) के बीच प्यार पनपने लगता है।
 
विज्ञापन

नेटिजन्स हुए उत्साहित
फिल्म के पोस्टर पर नेटिजन्स के दिलचस्प रिएक्शन आ रहे हैं। अरशद वारसी और जितेंद्र कुमार की जोड़ी को परदे पर देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जीतू भैया और अरशद वारसी, यह फिल्म सुपरहिट है पक्का'। एक यूजर ने लिखा, 'जीतू भैया के लिए यह फिल्म जरूर देखेंगे'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें