बिग बॉस के पिछले सीजन में प्यार की डोर से बंध कर ‘साथ-साथ’ हो जाने वाले अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी के ब्रेक-अप की खबर सुर्खियों में है, लेकिन सच्चाई इससे बल्कुल अलग है।
उनके नजदीकी सूत्रों की मानें तो दोनों ने इसी साल शादी करने का फैसला कर चुके हैं क्योंकि वे करीब एक साल से साथ हैं। कई लंबी छुट्टियां बिता चुके हैं। उन्होंने एक-दूसरे को काफी अच्छे से समझ लिया।
परिणाम यह है कि उन्होंने अब विवाह बंधन में बंध कर घस बसाने का फैसला कर लिया है। सूत्रों का दावा है कि अगले दो महीने में दोनों सात फेरे ले लेंगे।