करीना-करिश्मा ने दी बधाई
अरमान की चचेरे बहन करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने भी अभिनेता और उनकी पत्नी को बधाई दी है। करीना कपूर ने लिखा, "प्राउड पेरेंट्स, माय डार्लिंग्स।" करिश्मा कपूर उर्फ लोलो ने भी इस जोड़े को बधाई दी। अरमान, रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं। उन्होंने फरवरी 2020 में अनीसा से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने शिरकत की थी।
इस फिल्म से किया था एक्टिंग डेब्यू
बता दें कि अरमान पेशे से एक एक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'लेकर हम दीवाना दिल' से की थी। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। 16 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज दो करोड़ 50 लाख का कलेक्शन ही कर सकी थी। गौरतलब है कि एक्टिंग डेब्यू से पहले अरमान पर्दे के पीछे असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम कर चुके हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर और एक मैं और एक तू जैसी फिल्मों के वह सहायक निर्देशक रह चुके हैं।
Tanvi Thakkar: गोद भराई पर इमोशनल हुईं गुम है किसी के प्यार में की तन्वी, यलो साड़ी में बेबी बंप किया फ्लॉन्ट