फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Song Review: फरिश्ता में फिर चला आर्को और असीस के सुरों का जादू

Tue, 11 Jun 2019 07:53 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
farishta - फोटो : social media
विज्ञापन
डिजिटल रिव्यू:  फरिश्ता (म्यूजिक सिंगल) 
विज्ञापन

गायक: आर्को और असीस कौर
गीतकार और संगीतकार: आर्को
निर्देशक:  चिराग अरोड़ा
कलाकार: अरिजीत तनेजा और करिश्मा कोटक
यूट्यूब चैनल: जी म्यूजिक कंपनी

आर्को प्रावो मुखर्जी गजब के बहुमुखी कलाकार है। संगीत की दुनिया में उन्होंने खुद को बतौर गायक, गीतकार, और संगीतकार स्थापित किया है। आर्को का नया म्यूजिक सिंगल जी म्यूजिक कंपनी ने यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने का वीडियो औऱ गाना दोनों एक दूसरे के बेहतरीन पूरक हैं और इसे सुनना व देखना सुकून देता है।

अरिजीत तनेजा और करिश्मा कोटक पर फिल्माए गए इस गाने को थीम के लिए सम सामयिक और मुगलकालीन लुक्स पर जोर दिया गया है। गाना लिप सिंक है और इस पर दोनों कलाकारों ने बखूबी परफॉर्म भी किया है। गाने को लिखा और संगीतबद्ध आर्को ने  किया है और असीस कौर के साथ इसे गाया भी अर्को ने है। 
विज्ञापन


गाने की धुन कर्णप्रिय बन पड़ी है। आर्को जब पूरी तान में गाते हैं तो असर छोड़ जाते हैं। साथ हीअसीस कौर की आवाज गाने में सोने पर सुहागा है। असीस कौर उस दौर में म्यूजिक इंडस्ट्री में आई हैं, जब टी सीरीज अपनी होम सिंगर ध्वनि भानुशाली को प्रमोट कर रहा है। अपनी पहचान बना पाने के लिए उनके पास जी म्यूजिक ही शेष बचा प्लेटफॉर्म है, लेकिन उनकी आवाज में एक अलग तरह की खलिश है, जो उनके लंबी रेस में टिके रहने के संकेत देती है। 
विज्ञापन


फिल्म रुस्तम के गाने तेरे संग यारा और फिल्म बरेली की बर्फी का गाना नज्म नज्म जैसे हिट गाने दे चुके आर्को की आवाज का जादू ये नया गाना फरिश्ता भी बयां करता है। हां, उन्हें अपने गाने खुद लिखने से बचना चाहिए। वीडियो की बात करें तो न सिर्फ इसका स्टोरी बोर्ड गाने के हिसाब से है, बल्कि इसकी कटिंग भी चिराग अरोड़ा ने उम्दा डिजाइन की है। फरिश्ता इस सीजन का बेहतर मेलोडी भरा गाना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें