फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना रेट महंगा करने की कीमत चुका रहे हैं अर्जुन

Mon, 02 Mar 2015 10:17 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई भी महंगी चीजें नहीं चाहता। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर भी चाहते हैं कि ऐक्टर कम दाम में मिले। खबर है कि अभिनेता अर्जुन रामपाल को अपनी महंगी फीस की कीमत चुकानी पड़ी है और उन्हें सोनी राजदान की बनने जा रही फिल्म से बाहर का दरवाजा दिखा दिया गया है।
विज्ञापन


फिल्म लव अफेयर बनाने की तैयारी में लगीं सोनी ने फिल्म शुरू होने से ठीक पहले यह फैसला किया है। बताया जा रहा है कि अर्जुन की जगह उन्होंने अली फजल को साइन किया है। मीडिया में आ रही खबरों को सच मानें तो निर्माता पूजा भट्ट ने इस पुष्टी की है।

पूजा के अनुसार, ‘यह फैसला महेश भट्ट और भूषण कुमार ने मिल कर लिया है। असल में हम बाजार की सच्चाई को नजरअंदाज नहीं कर सकते। हम अपने बजट से ऊपर नहीं जा सकते।
विज्ञापन


बॉक्स ऑफिस के हाल देखे बगैर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता।’ जानकारों का मानना है कि अर्जुन रामपाल अपनी महंगी फीस के कारण तो बाहर हुए ही हैं, साथ ही हाल में रिलीज हुई फिल्म रॉय में उनका दर्शकों को आकर्षित न कर पाना भी एक ठोस कारण है।

इस फैसले से साफ हो गया है कि निर्माता अर्जुन रामपाल पर बड़ा दांव लगाने के मूड में नहीं हैं। रॉय से पहले उनकी सत्याग्रह और इंकार जैसी फिल्में भी टिकट खिड़की फर फेल हो गई थीं।

लव अफेयर विवाहेतर संबंधों की कहानी है। जिसमें बेवफाई के अंजाम को दिखाया गया है। सूत्रों का दावा है कि यह नानावटी मर्डर केस से प्रेरित कहानी है।

फिल्म में अली फजल और कल्कि कोचिलीन पति-पत्नी के रूप में दिखेंगे, जबकि गुलशन देवैया प्रेमी के रूप में होंगे, जिनका मर्डर होता है। फिल्म में देश के वरिष्ठतम वकील राम जेठमलानी भी एक विशेष भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें