बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने हाल ही में पत्नी मेहर जेसिया ने शादी के 20 साल बाद तलाक ले लिया है। पता तो हो कि यह दोनों काफी समय से अलग भी रह रहे थे। अर्जुन और मेरह ने एक-दूसरे से क्यों तलाक लिया इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पायी है। इस बीच अर्जुन रामपाल से जुड़ी एक खास बात का पता चला है।
विज्ञापन
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार इन दिनों अर्जुन रामपाल की दोस्ती बादशाह के 'डीजे वाले बाबू' गाने में अपने डांस से सभी को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस और डांसर नताशा स्टेनकोविक से ज्यादा बढ़ गई हैै। पता हो कि नताशा स्टेनकोविक अर्जुन रामपाल की फिल्म 'सत्याग्रह' और 'डैडी' में अपने डांस के जलवे बिखेर चुकीं हैं।
विज्ञापन
3 of 4
बताया जा रहा है कि नताशा स्टेनकोविक और अर्जुन रामपाल की पहली मुलाकात फिल्म 'सत्याग्रह' के सेट पर हुई, लेकिन इन दोंनो की अच्छी जान-पहचान फिल्म 'डैडी' के सेट पर हुई मानी जाती है। इसके बाद से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती दिखने लगी है।
पता हो कि नताशा स्टेनकोविक को असली पहचान बादशाह के गाने डीजे वाले बाबू से मिली थी। हाल ही में वह फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' के 'मेहबूबा' गाने में नजर आईं। वह बिग बॉस 8 की एक्स कंटेस्टेंट में से एक हैं।