इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'द फाइनल कॉल' को लेकर चर्चा में छाए एक्टर अर्जुन रामपाल ने फिल्मों में अपने कैरेक्टर को लेकर बड़ी बात बाली है। पता हो कि उन्होंने राजनीति, सत्यग्रह, रॉक ऑन और ओम शांती ओम जैसी फिल्मों में उन्होंने सह-कलाकार की भूमिका निभाई थी। फिल्मों में अपने सह-किरदार को लेकर ही अर्जुन रामपाल ने बड़ी बात बोली है।
अंग्रेजी वेब साइट डीएनए की खबर के अनुसार अर्जुन रामपाल का कहना है- 'बहुत बार फिल्मों के लीड एक्टर मुझे बोल चुके हैं कि मैं कई बाकी किरदार से ज्यादा भारी पड़ा हूं।' अपनी बात को विस्तार में बताते हुए उन्होंने कहा- 'मैं वही करता हूं जो रोल मुझे दिया जाता है, और उसको अच्छे से करना मेरी आदत है।' अपने सह- किरदार को लेकर अर्जुन रामपाल ने कहा- 'सह किरदार करते हुए मैं खुद को और भी ज्यादा स्वतंत्र पाता हूं, और वह करना मेरे लिए काफी आसान हो जाता है क्योंकि अगर आप मुख्य किरदार कर रहे होते हैं तो उसको लेकर ढेर सारी जिम्मेदारियां भी आ जाती हैं।'
अर्जुन रामपाल ने इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि वेब सीरीज द फाइनल कॉल में अर्जुन रामपाल एक एयरलाइन पायलेट की भूमिका में नजर आएंगे। बीते दिनों इस सीरीज का टीजर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों को काफी पसंद दिया। इस वेब सीरीज से वह स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर डेब्यू भी कर रहे हैं। द फाइनल कॉल 22 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज होगी।