सार
Dhurandhar Movie: एक पुराना वीडियो, जिसमें एक रिपोर्टर अर्जुन रामपाल और आर. माधवन से सवाल पूछता है कि क्या आपने कभी IIFA पाकिस्तान में होस्ट करने के बारे में सोचा है? इस पर एक्टर्स का रिएक्शन फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
आर. माधवन और अर्जुन रामपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने इंडिया में टोटल 1055.19 करोड़ की कमाई कर ली है, वहीं वर्ल्डवाइड इसने 1,671.62 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
इस बीच एक पुराना वीडियो काफी चर्चाओं में है, जिसमें IIFA के रेड कार्पेट पर आर. माधवन और अर्जुन रामपाल से एक रिपोर्टर पूछता है कि क्या आपने कभी IIFA पाकिस्तान में होस्ट करने के बारे में सोचा है। इस पर एक्टर्स का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है।
एक्टर्स का जवाब हो रहा वायरल
‘क्या आपने कभी IIFA को पाकिस्तान में होस्ट करने के बारे में सोचा है?’ अनिल कपूर से लेकर अनुपम खेर तक, इस सवाल का जवाब सभी ने दिया। लेकिन ये पुराना वीडियो अर्जुन रामपाल और आर. माधवन के जवाब के चलते फिर से सुर्खियों में आ गया है।
आर. माधवन ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा- ‘हां, मैं वहां सबसे पहले जाऊंगा। मैं अपने पाकिस्तानी भाइयों और बहनों से कहना चाहता हूं कि आपका प्यार हमेशा फेसबुक और ट्विटर के जरिए मुझतक पहुंचता है। मुझे बहुत खुशी है कि आप लोग हमारी फिल्म देखते हैं और पसंद करते हैं। मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि बॉर्डर पार से भी हमें इतना प्यार मिलता है।
अर्जुन रामपाल ने कहा- ‘मेरा दिल सचमुच चाहता है कि IIFA को एक बार तो पाकिस्तान जाना चाहिए।’