फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की याद में भावुक हुए अर्जुन कपूर, लेटर में खोलकर लिख दीं दिल की बातें

Mon, 26 Mar 2018 12:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
arjun kapoor
अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी कपूर को गुजरे हुए 6 साल बीत चुके हैं। डेथ एनिवर्सरी पर मां को याद करते हुए  मां संग एक फोटो शेयर की है। फोटो के साथ अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल मैसेज लिखा है। मां के साथ न होने का गम इस मैसेज में साफ झलक रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
arjun kapoor with mona kapoor
अर्जुन कपूर ने लिखा,  मैं आज कैनल पटियाला में शूटिंग कर रहा हूं, काश इस खूबसूरत जगह की तस्वीर मैं आपको भेज पाता। मुझे आपको अपनी एक भी फिल्म दिखाने के लिए रेड कार्पेट पर चलने के लिए मौका नहीं मिला, लेकिन पिछले छह सालों में आप हर कदम पर मेरे साथ रही हैं। आप मेरी 9 फिल्मों की साथी हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
arjun kapoor
अर्जुन कपूर ने बहन अंशुला का जिक्र करते हुए लिखा, हमें नहीं मालूम कि हम जिंदगी में कितना अच्छा कर रहे हैं हम बस कोशिश करते हैं कि आपने जो सिखाया हमेशा उस रास्ते पर चलें।
 
विज्ञापन

4 of 4
arjun kapoor
बता दें, अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी कपूर का साल 25 मार्च 2012 को निधन हो गया था। मोना निर्माता बोनी कपूर की पहली पत्नी थीं, कैंसर के इलाज के दौरान मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनकी मौत हो गई थी। अर्जुन कपूर अपनी मां के बेहद करीब थे, उनकी मौत अर्जुन की पहली फिल्म 'इशकजादे' की रिलीज से दो महीने पहले हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें