साल 2060 में ऐसे दिखेंगे अर्जुन कपूर और अनिल कपूर
- फोटो : insta/arjunkapoor
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से कई तस्वीरें शेयर की हैं उनमें से एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर दोनों नजर आ रहे हैं और उस तस्वीर पर लिखा है 2060। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि जहां अनिल कपूर जवान दिखाई दे रहे हैं तो वहीं अर्जुन कपूर के सारे बाल सफेद दिख रहे हैं। यानि कहने का मतलब है की साल 2060 में भी अनिल कपूर जवान ही रहेंगे और अर्जुन कपूर ऐसे दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर ने अनिल कपूर के साथ अपने बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए बहुत ही मजेदार पोस्ट लिखी है।
अर्जुन कपूर ने इस मजेदार अंदाज में किया अनिल कपूर के विश-
अर्जुन कपूर ने अनिल कपूर के साथ एक थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, यूथ का खजाना, जोशीला जवानी का नमूना, सिर्फ एवरग्रीन ही नहीं, ऐसी एवरलास्टिंग ब्यूटी कभी देखी ही नहीं। ही एजेस लाइक वाइन, मेक्स ऑल अदर एक्ट्रेस व्हाइन दिन पर दिन यंग होते रहते हैं तो इनका क्या कसूर, इट्स द क्यूरियस केस ऑफ अनिल कपूर। हैप्पी बर्थडे मेरे झक्कास चाचु। अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। यहां देखें तस्वीरें।