बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा है कि हर नई फिल्म की शुरुआत उन्हें किसी मिशन जैसी लगती है। अपनी फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ की शूटिंग शुरू कर चुके अर्जुन ने शनिवार को फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं अपनी 12वीं फिल्म शुरू करने को लेकर खुश और उत्साहित हूं।’
इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है। गुप्ता इससे पहले ‘नो वन किल्ड जेसिका’ और ‘रेड’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इंडियाज मोस्ट वांटेड फिल्म में वह खुफिया अधिकारी की भूमिका में हैं। अब नेपाल और दिल्ली में इसकी शूटिंग शुरू होगी। यह फिल्म एक गुप्त मिशन के दौरान एक आतंकवादी को ढूंढने
और फिर उसे गिरफ्तार करने पर आधारित होगी।
फिल्म के निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने भी वही तस्वीर साझा करते हुए लिखा, एक मिशन साझा करते हुए उत्साहित हैं। इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की शुटिंग शुरू। 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' के लिए 24 मई, 2019 के लिए चिह्न्ति करें।