बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके और मलाइका के वीडियोज और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। मलाइका संग अपने रिश्ते को लेकर कई बार अर्जुन ट्रोल्स के निशाने पर भी आ चुके हैं। हालांकि अर्जुन कभी भी इन ट्रोल्स को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं। अर्जुन अपने परिवार के भी बेहद करीब रहे हैं। हाल ही में, अर्जुन ने अपनी मां की पुण्यतिथि पर एक भावुक पोस्ट किया है।
अर्जुन कपूर ने किया भावुक पोस्ट
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपनी मां को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि पर एक बेहद ही प्यार भरा और भावुक पोस्ट किया है। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘मैंने कभी परवाह नहीं की कि कोई क्या कह रहा है या महसूस कर रहा है क्योंकि मैंने हमेशा आपको अपने सामने रखा था। मुझे यह एहसास कराने के लिए कि मैं कौन था और क्या था।’
मां को याद कर याद किए पुराने दिन
अर्जुन ने आगे लिखा, ‘11 साल बीत चुके हैं, उस वक्त को जब आप ढाल बनकर मुझे सबसे बचाते थे, लेकिन मैं अभी भी चाहता हूं कि आप यहां रहो क्योंकि में इस क्रूर दुनिया में आज भी सभी नफरतों को संभालने की कोशिश करता हूं, लेकिन मुझे सच में आपके प्यार की याद आती है। वह प्यार ,जिसने मुझे अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ हर चीज से निपटने के लिए प्रेरित किया और मुझे एक बेहतर इंसान, एक खुश व्यक्ति, एक शांत व्यक्ति शायद एक अधिक जीवित आत्मा बना दिया है।’
Farzi: शाहिद कपूर की 'फर्जी' ने दी 'मिर्जापुर' को मात, बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय वेब सीरीज
अर्जुन ने कहा मैं आज भी बिना मां का एक खोया हुआ बच्चा हूं।
अर्जुन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं आज भी बिना मां का एक खोया हुआ बच्चा हूं। मैं हर जगह आपको ढूंढता हूं क्योंकि मैं इस तस्वीर की तरह ही खोया हुआ हूं, लेकिन मुझे हमेशा विश्वास रहा है कि आप इस तस्वीर की तरह मुस्कुरा रही हैं और किसी न किसी तरह मेरा ख्याल रख रही हैं। मां हम कभी न कभी किसी दिन जल्दी ही मिलेंगे।’