एक्टर अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म संदीप और पिंकी फरार को लेकर सुर्खियों में हैं। फिलहाल वह फिल्म के लिए शूटिंग में बिजी हैं और इस दौरान उन्हें किसी से प्यार हो गया है।
अपने प्यार की तस्वीर अर्जुन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि 'हमें जहां उम्मीद नहीं थी वहां प्यार मिल गया है और इन्हें कई-कई बार प्यार करना ही पड़ता है।'
दरअसल, अर्जुन को शूटिंग के दौरान एक क्यूट सा पपी मिल गया है जिसके साथ उन्होंने तस्वीर खिंचवा कर शेयर की है। इस तस्वीर को 18 घंटे में 2 लाख 15 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
बता दें कि इस दौरान अर्जुन अपनी एक और अपकमिंग फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में भी बिजी हैं। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। बता दें कि यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन विपुल अृतलाल शाह कर रहे हैं।