फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भले मलाइका अरोड़ा के साथ समय बिता रहे हों अर्जुन कपूर, बहन को बर्थडे विश करना नहीं भूले

Fri, 02 Nov 2018 05:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
arjun kapoor at sonam house
विज्ञापन
शाहरुख खान के साथ संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी आज अपना 19वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं । शनाया ने अपने बर्थडे पर दो केक काटे। इस बर्थडे पार्टी में पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आया । इसमें बोनी कपूर, संजय कपूर,अर्जुन कपूर सहित  जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और अंशुला कपूर भी मौजूद थे।
विज्ञापन


शनाया की बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान और अनन्या पांडे भी बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं । शनाया, सुहाना और अनन्या को अक्सर साथ में छुटि्टयां मनाते देखा जाता है । इस मौके पर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपनी छोटी बहन शनाया को गोद में लिए नजर आ रहे हैं ।



फोटो शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'ये बच्चा कितना प्यारा और गोलू-मोलू सा है । लगता है इस फोटो में शनाया कपूर भी हैं । जन्मदिन मुबारक हो शनाया । जल्द से जल्द आपको अपने भाई के बराबर होना है ।' अर्जुन का ये पोस्ट बताता है कि वो अपनी बहन के कितना करीब हैं ।
विज्ञापन


कई मौकों पर अर्जुन की अपने परिवार के साथ बॉन्डिंग देखने को मिलती है । अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' रिलीज हुई थी । इसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आई थीं । इसके अलावा अर्जुन-मलाइका के साथ अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें