फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अर्जुन और श्रीदेवी के बीच बदल गए हैं रिश्ते

Wed, 04 Sep 2013 01:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेवी के दिन इन दिनों काफी अच्छे चल रहे हैं। न सिर्फ फिल्मों में उनकी जबर्दस्त वापसी हुई है। उनके करीबी रिश्ते भी अब उनको तवज्जो दे रहे हैं। उनके सौतेले बेटे अर्जुन कपूर ने भी अब उनकी तारीफ की है।
विज्ञापन


श्रीदेवी निजी जिंदगी में बोनी कपूर के परिवार से कभी बहुत नजदीकियां हासिल नहीं कर सकीं लेकिन अब लगता है ये रिश्ते भी धीरे-धीरे श्री के करीब आ रहे हैं।

श्रीदेवी की बर्थ डे पार्टी में अनिल कपूर का परिवार, बोनी कपूर की पहली पत्नी की बेटी भी शामिल हुईं और ये काफी घुले-मिले दिखे। दौरानी, जेठानी के साथ भी श्रीदेवी की अच्छी ट्यूनिंग दिखी।

लेकिन अर्जुन कपूर को लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लेकिन एक कार्यक्रम में श्रीदेवी से जुड़े सवाल पर अर्जुन ने श्री की तारीफ करके जता दिया है कि उनका रिश्ता भी अब सुधार की ओर है।
विज्ञापन


अर्जुन कपूर ने कहा है कि श्रीदेवी बहुत ही अच्छी अदाकारा हैं मेरे डैड की दूसरी पत्नी है और लोग उनको पर्दे पर एक्टिंग करते देखना पसंद करते हैं। ये बात श्रीदेवी को काफी राहत देगी आखिर सौतेले बेटे के मुंह से तारीफ के बोल जो निकले हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें