फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'औरंगजेब' में डबल रोल में दिखेंगे अर्जुन कपूर

Tue, 19 Mar 2013 03:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अतुल सभरवाल निर्देशित फिल्म 'औरंगजेब' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। 'इश्कजादे' फेम अर्जुन कपूर इस फिल्म में नायक की भूमिका निभा रहे हैं। खास बात यह है कि वह इस फिल्म में डबल रोल में हैं।
विज्ञापन


आदित्य चोपड़ा कैंप की फिल्म 'औरंगजेब' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। वह इस फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं। यह अर्जुन की दूसरी फिल्म होगी।  

इस फिल्म में साउथ अभिनेता पृथ्वीराज के साथ ऋषि कपूर, जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर, अमृता सिंह, दीप्ति नवल, तनवी आजमी और स्वरा भास्कर भी हैं। अर्जुन कपूर के साथ हीरोइन के तौर पर साशा आगा को लांच किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साशा अपने जमाने की जानी-मानी गायिका सलमा आगा की बेटी हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर गैंगस्टर बने हैं। यशराज बैनर की यह फिल्म 17 मई को रिलीज हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें